लाइव न्यूज़ :

चार अगस्त : हर दिल अजीज चुलबुले अदाकार किशोर कुमार का जन्मदिन

By भाषा | Updated: August 4, 2021 14:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अगस्त निर्देशन, अभिनय और गायन में तरह तरह के प्रयोग करने वाले चुलबुले और हरदिल अजीज फनकार किशोर कुमार का जन्म चार अगस्त को हुआ था। उन्हें हिन्दी सिनेमा में तमाम तरह के किरदारों को बखूबी निभाने के लिए जाना जाता है, लेकिन उनके गायन की शैली और कॉमेडी को लोग आज भी याद करते हैं। देश की पहली कॉमेडी फिल्म ‘‘चलती का नाम गाड़ी’’ में किशोर कुमार ने अपने दोनों भाइयों अशोक कुमार और अनूप कुमार के साथ हास्य अभिनय के ऐसे आयाम स्थापित किए, जो आज भी मील का एक पत्थर हैं। हास्य फिल्मों की बात हो तो इस फिल्म को बेहतरीन फिल्मों में शुमार किया जाता है।

अन्य घटनाओं की बात करें 2020 का पूरा साल कोरोना के हाहाकार में गुजरा। जुलाई के अंतिम और अगस्त के शुरूआती दिनों में देश में महामारी के नये संक्रमितों की संख्या हर रोज 50 हजार से अधिक होने लगी। चार अगस्त को देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 52,050 नए मरीज सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 18,55,745 हो गई। हालांकि इस दौरान 12,30,509 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 5,86,298 मरीजों का इलाज चल रहा है। मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 66.31 फीसदी हो गई, जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 2.10 फीसदी रही।

चार अगस्त तक देश में कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 38,938 तक पहुंच गया। चार अगस्त लगातार छठा दिन रहा जब संक्रमण के मामले 50,000 से ज्यादा आए।

देश दुनिया के इतिहास में चार अगस्त की तारीख में दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1666 : नीदरलैंड और इंग्लैंड के बीच समुद्री लड़ाई हुई।

1886 : कोलंबिया ने संविधान अंगीकार किया।

1870 : ब्रिटिश रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना।

19।4 : जर्मनी ने बेल्जियम के खिलाफ और ब्रिटेन ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1929 : अभिनेता, गायक, निर्देशक किशोर कुमार का जन्म।

1954 : पाकिस्तान सरकार ने हाफीज जलंधरी द्वारा लिखे गए गीत को राष्ट्रगान के रूप में अपनाने पर सहमति दी।

1956 : देश का पहला परमाणु अनुसंधान रिएक्टर अप्सरा शुरू हुआ।

1967 : विश्व के सबसे लंबे चिनाई बांध नागार्जुनसागर का निर्माण।

1997 : मो. ख़ातमी ने ईरान के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

2004 : नासा ने एल्टिक्स सुपर कम्प्यूटर केसी को कल्पना चावना नाम दिया।

2007 : मंगल ग्रह की खोज के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण।

2008 : सरकार ने भारतीय जहाजरानी निगम को नवरत्न का दर्जा दिया।

2020 : बढ़ते कोरोना हाहाकार के बीच हर रोज 50 हजार से ज्यादा लोग वायरस से संक्रमित।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया