लाइव न्यूज़ :

दारा शिकोह की औरंगजेब ने दिल्ली में हत्या करवा दी, मुग़ल वंश के शासक जहाँगीर "सलीम" का जन्म,  30 अगस्त इतिहास में

By भाषा | Updated: August 30, 2019 07:19 IST

शाहजहां के बड़े पुत्र दारा शिकोह को 1659 में 30 अगस्त के दिन उनके ही छोटे भाई औरंगजेब ने मौत के घाट उतार दिया था। दारा शिकोह को 1633 में युवराज बनाया गया था और शाहजहां उन्हें अपने उत्तराधिकारी के रूप में देखते थे, जो दारा के अन्य भाइयों को कुबूल नहीं था लिहाजा शाहजहाँ के बीमार पड़ने पर औरंगजेब ने दिल्ली में दारा की हत्या करवा दी।

Open in App
ठळक मुद्देभारत की आज़ादी के लिए फाँसी के फंदे पर झूलने वाले अमर शहीदों में से एक कनाईलाल दत्त का जन्म।भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान प्रथम औपचारिक रूप से समाप्त किया।

इतिहास में 30 अगस्त की तारीख तख्त-ओ-ताज के लिए एक भाई द्वारा भाई को मौत के घाट उतारने की एक दुखद घटना के साथ दर्ज है।

दरअसल शाहजहां के बड़े पुत्र दारा शिकोह को 1659 में 30 अगस्त के दिन उनके ही छोटे भाई औरंगजेब ने मौत के घाट उतार दिया था। दारा शिकोह को 1633 में युवराज बनाया गया था और शाहजहां उन्हें अपने उत्तराधिकारी के रूप में देखते थे, जो दारा के अन्य भाइयों को कुबूल नहीं था लिहाजा शाहजहाँ के बीमार पड़ने पर औरंगजेब ने दिल्ली में दारा की हत्या करवा दी।

देश दुनिया के इतिहास में 30 अगस्त की तारीख में दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

 1559 : अकबर के पुत्र एवं मुग़ल वंश के शासक जहाँगीर "सलीम" का जन्म।

1659 : दारा शिकोह की औरंगजेब ने दिल्ली में हत्या करवा दी।

1888 : भारत की आज़ादी के लिए फाँसी के फंदे पर झूलने वाले अमर शहीदों में से एक कनाईलाल दत्त का जन्म।

1928 : द इंडिपेंडेंस ऑफ़ इंडिया लीग की भारत में स्थापना।

1947: भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए डॉ भीमराव आम्बेडकर के नेतृत्व में समिति का गठन।

1951 फिलिपीन और अमेरिका ने एक रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये।

1984 : अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ ने पहली बार उड़ान भरी।

1991 : अजरबैजान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की।

2003 : रूसी पनडुब्बी बेरेंट्स सागर में डूबी, नौ मरे।

2007 : जर्मनी के दो वैज्ञानिक गुंटर निमित्ज और आल्फ़ोंस स्टालहोफ़ेन ने अल्बर्ट आइंसटीन के सापेक्षता के सिद्धान्त को ग़लत ठहराने का दावा किया।

2009: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान प्रथम औपचारिक रूप से समाप्त किया।

2018 : भारतीय हॉकी टीम जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक की दौड़ से बाहर। टीम ने 2020 में होने वाले तोक्यो ओलंपिक खेलों में सीधे प्रवेश का मौका भी गंवाया। 

टॅग्स :हिस्ट्रीअमेरिकाचीनभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया