लाइव न्यूज़ :

इतिहास में 20 अगस्त: दो रेलगाड़ियों की टक्कर में 250 की मौत, राजीव गांधी का जन्म

By भाषा | Updated: August 20, 2019 05:58 IST

1995 में 20 अगस्त के दिन पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और कालिंदी एक्सप्रेस के बीच उत्तर प्रदेश के फ़िरोजाबाद में आमने सामने की भीषण टक्कर ने भारी तबाही मचाई। दुर्घटना में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और इतने ही लोग घायल हुए।

Open in App
ठळक मुद्दे फ्रांस के एडोल्फ पेगोड पैराशूट के जरिए विमान से उतरने वाले पहले पायलट बने।तत्कालीन प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के 23 दिन बाद इस्तीफा दिया।

साल के आठवें महीने का यह 20वां दिन एक दुखद घटना के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। दरअसल 1995 में 20 अगस्त के दिन पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और कालिंदी एक्सप्रेस के बीच उत्तर प्रदेश के फ़िरोजाबाद में आमने सामने की भीषण टक्कर ने भारी तबाही मचाई। दुर्घटना में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और इतने ही लोग घायल हुए।

देश दुनिया के इतिहास में 20 अगस्त की तारीख में दर्ज कुछ अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

 1828 : राम मोहन राय के ब्रह्म समाज का पहला सत्र कलकत्ता में आयोजित।

1897 : रोनाल्ड रॉस ने कलकत्ता (अब कोलकाता) के प्रेसिडेंसी जनरल हॉस्पिटल में काम करने के दौरान मलेरिया के कारक एनोफिलीज मच्छर की पहचान की।

1913 : फ्रांस के एडोल्फ पेगोड पैराशूट के जरिए विमान से उतरने वाले पहले पायलट बने।

1921 : केरल के मालाबार में मोपला विद्रोह की शुरुआत।

1944 : राजीव गांधी का जन्म। वह देश के नौवें प्रधानमंत्री बने।

1955 : मोरक्को और अल्जीरिया में फ्रांस-विरोधी दंगों में सैकडों लोग मारे गए।

1979 : तत्कालीन प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के 23 दिन बाद इस्तीफा दिया।

1988 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल जिया उल हक का हवाई दुर्घटना में निधन एवं सीनेट के सभापति ग़ुलाम इशहाक ख़ान राष्ट्रपति बने।

1988 : भारत और नेपाल में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से एक हजार लोगों की मौत हुई।

1995 : पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और कालिंदी एक्सप्रेस के आमने-सामने की टक्कर में 250 से ज्यादा लोगों की मौत।

1991 : उत्तरी यूरोपीय देश इस्तोनिया ने तत्कालीन सोवियत संघ से अलग होने की घोषणा की।

2002 : फ़लस्तीनी छापामार नेता अबू निदाल मृत पाया गया।

2018 : अफगान बलों ने उत्तरी कुंदूज प्रांत में एक अभियान चलाकर तालिबान द्वारा कुछ घंटों पहले अगवा किये गए 149 लोगों के छुड़ाया।

2018 : भारत की विनेश फोगाट ने जकार्ता एशियाई खेलों की महिला कुश्ती प्रतियोगिता के 50 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह देश की पहली महिला पहलवान बनीं। 

टॅग्स :हिस्ट्रीराजीव गाँधीअमेरिकाजापान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया