लाइव न्यूज़ :

इतिहास में 19 अगस्त: शिवाजी आगरा में फलों की टोकरी में छिपकर औरंगजेब की कैद से फरार, स्पूतनिक 5 से दो कुत्ते व तीन चूहे अंतरिक्ष में भेजे गए

By भाषा | Updated: August 19, 2019 07:05 IST

साल 1757 में 19 अगस्त के दिन ही ईस्ट इंडिया कंपनी ने कोलकाता में रुपए का पहला सिक्का बनाया था और कंपनी द्वारा बनाए गए पहले सिक्के को बंगाल के मुगल प्रांत में चलाया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे1949 : भुवनेश्वर ओडिशा की राजधानी बना। 1919 : अफगानिस्तान ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।

साल को शुरू हुए आठ महीने 18 दिन गुजर चुके हैं। और 19 अगस्त का दिन इतिहास में एक खास घटना के साथ दर्ज है। साल 1757 में 19 अगस्त के दिन ही ईस्ट इंडिया कंपनी ने कोलकाता में रुपए का पहला सिक्का बनाया था और कंपनी द्वारा बनाए गए पहले सिक्के को बंगाल के मुगल प्रांत में चलाया गया।

दरअसल बंगाल के नवाब के साथ एक संधि के तहत ईस्ट इंडिया कंपनी ने साल 1757 में यह टकसाल बनाई थी।

देश दुनिया के इतिहास में 19 अगस्त की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1600 : अहमद नगर पर अकबर का आधिपत्य।

1666 : शिवाजी आगरा में फलों की टोकरी में छिपकर औरंगजेब की कैद से फरार।

1757 : कलकत्ता में ईस्ट इंडिया कम्पनी ने एक रुपए का सिक्का पहली बार टकसाल में ढाला।

1919 : अफगानिस्तान ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।

1949 : भुवनेश्वर ओडिशा की राजधानी बना।

1960 : स्पूतनिक 5 अंतरिक्ष यान से दो कुत्ते और तीन चूहे अंतरिक्ष में भेजे गए।

1964 : संचार उपग्रह सिनकोम 3 का प्रक्षेपण।

1966 : तुर्की में भूकंप से तकरीबन 2400 लोग मरे।

1973 : फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।

1977 : सोवियत संघ ने सेरी सागान में परमाणु परीक्षण किया।

1978 : ईरान के सिनेमा घर में आग लगने से 422 की मौत।

1999 : भारत की परमाणु नीति के मसौदे से नाराज़ जी-8 ने सभी तरह की मदद पर रोक लगाने की घोषणा की।

2004: दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनी गूगल ने अपने शेयर बाजार में उतारे।

2005 : श्रीलंका सरकार और लिट्टे में शांति वार्ता फिर शुरू करने पर सहमति।

2007 : अंतरिक्ष स्टेशन पर गये मिशन एण्डेवर के यात्रियों ने स्पेसवॉक पूरा किया। 

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह