लाइव न्यूज़ :

16 अगस्त : दंगों से बंगाल की धरती हुई लाल

By भाषा | Updated: August 16, 2021 10:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अगस्त देश के बंटवारे के समय पंजाब में हुए खूनी दंगों के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन आजादी से ठीक एक बरस पहले 16 अगस्त 1946 को कलकत्ता में हुए सांप्रदायिक दंगों ने बंगाल की जमीन को लाल कर दिया। मुस्लिम लीग ने इस दिन को डायरेक्ट एक्शन डे के तौर पर मनाने का ऐलान किया, जिसके बाद पूर्वी बंगाल में दंगों की आग दहक उठी।

इन दंगों की शुरूआत पूर्वी बंगाल के नोआखाली जिले से हुई थी और 72 घंटों तक चले इन दंगों में छह हजार से अधिक लोग मारे गए। 20 हजार से अधिक गंभीर रूप से घायल हुए और एक लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए।

देश दुनिया के इतिहास में 16 अगस्त की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1691 : अमेरिका में योर्कटाउन, वर्जीनिया की खोज।

1777 : अमेरिका ने ब्रिटेन को बेनिंगटन के युद्ध में हराया।

1787 : तुर्की ने रूस के विरूद्ध युद्ध की घोषणा की।

1906 : दक्षिण अमेरिकी देश चिली में भीषण भूकंप में बीस हजार लोगों की मौत।

1924 : नीदरलैंड-तुर्की के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर।

1946 : बंगाल में बड़े पैमाने पर दंगे भड़के, जिसमें हजारों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

1960 : साइप्रस को ब्रिटेन से मुक्ति मिली। वहां इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रुप में मनाया जाता है।

1990 : चीन ने अपना पहला परमाणु परीक्षण किया।

2000 : वेरेण्टर्स सागर में रूस की परमाणु पनडुब्बी दुर्घटनाग्रस्त।

2003 : लीबिया ने लाकरवी बम विस्फोट की ज़िम्मेदारी ली।

2008 : कांगो में तैनात 125 भारतीय पुलिस अफ़सरों को संयुक्त राष्ट्र शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

2012 : विकीलीक्स के संस्थापक जुलियन असांजे को इक्वाडोर ने राजनयिक शरण दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टGoa Fire Tragedy: थाईलैंड से लूथरा ब्रदर्स की पहली तस्वीर आई सामने, हिरासत में लिए गए दोनों आरोपी; जल्द होगी भारत वापसी

भारतAssam: गुवाहाटी में कमर्शियल बिल्डिंग में लगी आग, 24 घंटों से ज्यादा समय से बुझाने की कोशिश, कई एजेंसियां बचाव कार्य में जुटी

भारतGoa: नाइट क्लब अग्निकांड के बाद एक्शन में सरकार, सभी होटलों और क्लबों में आतिशबाजी पर लगाया बैन

भारतशरद पवार ने रखी डिनर पार्टी, राहुल गांधी, अजित पवार, गौतम अडाणी समेत पहुंचे दिग्गज नेता

क्राइम अलर्टUP News: प्राइवेट हॉस्पिटल में मौत, सरकारी अस्पताल के बाहर लाश छोड़ गए कर्मचारी

भारत अधिक खबरें

भारतKerala Local Body Elections 2025: केरल में स्थानीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज, वोटिंग के लिए पहुंच रहे लोग

भारतMaharashtra: ठाणे में ED और ATS की छापेमारी, आतंकी वित्तपोषण को लेकर पूछताछ जारी

भारतक्या जानलेवा आपदाएं आती ही रहेंगी ?

भारतक्या करें, जब व्यवस्था ही बेशर्म हो जाए !

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती