14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा: प्रधानमंत्री मोदी

By भाषा | Updated: August 14, 2021 11:29 IST2021-08-14T11:29:39+5:302021-08-14T11:29:39+5:30

August 14 will be celebrated as Partition Commemoration Day: PM Modi | 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा: प्रधानमंत्री मोदी

14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा: प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली, 14 अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को घोषणा की कि 14 अगस्त को लोगों के संघर्षों एवं बलिदान की याद में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा और कहा कि बंटवारे के दर्द को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।

मोदी ने कहा कि विभाजन के कारण हुई हिसा और नासमझी में की गई नफरत से लाखों लोग विस्थापित हो गए और कई ने जान गंवा दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, “सामाजिक विभाजन, वैमनस्यता के जहर को दूर करने और एकता, सामाजिक सद्भाव और मानव सशक्तीकरण की भावना को और मजबूत करने की आवश्यकता की याद दिलाए।”

पाकिस्तान को 1947 में ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन द्वारा भारत के विभाजन के बाद एक मुस्लिम देश के रूप में तराशा गया था। लाखों लोग विस्थापित हुए थे तथा बड़े पैमाने पर दंगे भड़कने के कारण कई लाख लोगों की जान चली गई थी।

भारत रविवार को अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: August 14 will be celebrated as Partition Commemoration Day: PM Modi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे