लाइव न्यूज़ :

इतिहासकार ऑड्रे ट्रस्के ने किया दावा, औरंगजेब की भांति ही क्रूर था दारा शिकोह

By भाषा | Updated: January 27, 2019 16:53 IST

पांचवें मुगल शासक शाहजहां के सबसे बड़े बेटे और संभावित उत्तराधिकारी दारा शिकोह को उसके पिता और उसकी बड़ी बहन जहानआरा बेगम ने उत्तराधिकारी के रुप में पसंद किया था।

Open in App

इतिहासकार ऑड्रे ट्रस्के ने दावा किया है कि दारा शिकोह का मुगल शासक होना ‘त्रासदीपूर्ण’ होता और वह अपने भाई आलमगीर औरंगजेब की भांति ही हर तरह से ‘क्रूर और हिंसक’ था।

ट्रस्के यहां जयपुर साहित्य उत्सव में ‘‘महान मुगल बहस: मुगलों ने हमारे लिए क्या किया’’ विषय पर सत्र को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा, ‘‘दारा शिकोह औरंगजेब की भांति ही हर तरह से क्रूर और हिंसक था। उसने भी अपने सभी भाइयों को मार डाला होता.... औरंगजेब ने अपने दो भाइयों की हत्या की, उसने तीसरे को क्यों नहीं मारा, इसका एकमात्र कारण यह था कि वह उसे ढूंढ नहीं सका। और दारा, वह कोई भिन्न नहीं होता।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘हकीकत में, इतिहासकार सोचते हैं कि दारा की संभवत: अपने तीनों भाइयों को मार डालने की योजना था, यह 1600 के प्रारंभिक दौर की ही योजना थी लेकिन ऐसा कभी हो नहीं पाया।’’ 

पांचवें मुगल शासक शाहजहां के सबसे बड़े बेटे और संभावित उत्तराधिकारी दारा शिकोह को उसके पिता और उसकी बड़ी बहन जहानआरा बेगम ने उत्तराधिकारी के रुप में पसंद किया था। 

लेकिन, सत्ता के लिए करीब दो साल तक चले उत्तराधिकार की लड़ाई में उसे उसके भाई औरंगजेब ने हरा दिया और मार डाला। औरंगजेब बाद में सम्राट बना।

कई लोग औरंगजेब को धर्मोन्मत के रुप में देखते हैं जो हिंदुओं के प्रति बहुत ही कठोर था। दूसरी तरफ दाराशिकोह को सदैव कृपालु के रुप में देखा गया। उसे हिंदू ग्रंथों में गहरी दिलचस्पी थी और उसने उनमें से कई का पारसी एवं अन्य भाषाओं में अनुवाद करवाया।

‘औरंगजेब: द मैन एंड मिथ’ की लेखिका ट्रस्के ने दाराशिकोह के बारे में कहा, ‘‘वह भयावह था...जैसी स्थिति बनी, वह अपनी जान बचाने के लिए भी सैन्य अभियान नहीं चला पाता। यह एक समस्या थी, मुगल विस्तारवादी राजवंश था और सैन्य अभियान सफलतापूर्वक चलाना जरूरी था।

उन्होंने कहा, ‘‘संक्षेप में, मैं कह सकती हूं कि दारा बतौर शासक त्रासदीपूर्ण होता। ’’ 

 

टॅग्स :इंडियाहिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल