लाइव न्यूज़ :

दिल्ली वन विभाग के वृक्षारोपण कार्य का ऑडिट कार्य पूरा, जुलाई तक रिपोर्ट मिलने की उम्मीद : राय

By भाषा | Updated: June 4, 2021 19:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जून दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को कहा कि वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून ने 2016 से 2019 तक दिल्ली वन विभाग द्वारा किए गए वृक्षारोपण कार्य का ऑडिट पूरा कर लिया है और इसकी रिपोर्ट जुलाई तक सौंपी जा सकती है।

एक बयान में मंत्री के हवाले से कहा गया, “मैंने दिल्ली भर में किए गए वृक्षारोपण कार्यों का तीसरे पक्ष से पूरी तरह स्वतंत्र ऑडिट कराने का आदेश दिया है। कई संगठन और संस्थान इसपर काम कर रहे हैं।”

बयान में कहा गया कि वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून ने वन एवं वन्यजीव विभाग का 2016-17, 2017-18 और 2018-19 के लिए सर्वेक्षण कार्य पूरा कर लिया है और वह अपनी रिपोर्ट जुलाई के अंत तक सौंप सकता है।

डीएमआरसी, एनडीएमसी, डीयूएसआईबी, डीडीए, दिल्ली छावनी, दिल्ली जल बोर्ड, ईडीएमसी, पीडब्ल्यडी, उत्तरी डीएमसी और दक्षिणी डीएमसी समेत अन्य हरित एजेंसियां नयी दिल्ली के भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान और सर्टिफिकेशन्स इंजीनियर्स इंटरनेशनल लिमिटेड के माध्यम से स्वतंत्र ऑडिट करा रही हैं।

बयान में कहा गया, “वन एवं वन्यजीव विभाग राज्य में सभी हरित एजेंसियों के साथ इस मुद्दे को उठा रहा है। कुछ एजेंसियों ने पूर्व के वर्षों में वृक्षारोपणों के अस्तित्व के लिए तीसरे पक्ष से ऑडिट कराया है।”

वार्षिक वृक्षारोपण अभियानों में शामिल 18 एजेंसियों में से वन विभाग और दिल्ली विकास प्राधिकरण ने सबसे ज्यादा पौधे लगाए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे