लाइव न्यूज़ :

बिना पैसे दिये बिरयानी मंगाती महिला पुलिस अधिकारी की ऑडियो क्लिप वायरल

By भाषा | Updated: July 30, 2021 18:23 IST

Open in App

पुणे, 30 जुलाई महाराष्ट्र के पुणे की एक महिला पुलिस अधिकारी की ऑडियो क्लिप शुक्रवार को सोशल मीडिया वायरल हो गई, जिसमें वह अपने सहकर्मी को कथित तौर पर बिना पैसे दिये मशहूर स्थानीय भोजनालय से बिरयानी लाने के लिये कह रही हैं।

महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे-पाटिल ने कहा कि उन्होंने पुणे पुलिस आयुक्त को मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ''मैंने वह ऑडियो क्लिप सुनी है और यह गंभीर मामला है। मैंने पुलिस आयुक्त को जांच कर रिपोर्ट पेश करने के लिये कहा है। उसके बाद सरकार उचित कार्रवाई करेगी।''

ऑडियो क्लिप में, उपायुक्त रैंक की अधिकारी को कथित तौर पर एक सहकर्मी से यह पूछते हुए सुना गया कि विश्रामबाग थाने के अंतर्गत कौन सा भोजनालय अच्छी बिरयानी बेचता है। सहकर्मी ने एक प्रसिद्ध रेस्तरां में ''देसी घी'' से बनी बिरयानी बेचे जाने के बारे में बताया। विश्रामबाग थाना, पुणे पुलिस के जोन I के अंतर्गत आता है। इसके बाद महिला पुलिस अधिकारी ने सहकर्मी को रेस्तरां से बिरयानी मंगवाने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि पैसे मांगे जाएं तो स्थानीय ''पीआई'' (पुलिस निरीक्षक) से बात करवा दें।''

महिला अधिकारी को यह कहते हुए सुना गया कि क्या हमें अपने क्षेत्र में भी पैसे देने की जरूरत है। इस पर सहकर्मी ने बताया कि वे जब भी बाहर से खाना मंगवाते हैं, तो पैसे का भुगतान करते हैं। इस पर महिला अधिकारी कहती हैं कि दिक्कत क्या है। होटल निरीक्षक के इलाके में आता है, वह कर देंगे।

अधिकारी ने बाद में मराठी समाचार चैनल से बात करते हुए दावा किया कि ऑडियो क्लिप से छेड़छाड़ की गई है और यह ऐसे समय में सामने आई है जब वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले की प्रक्रिया चल रही है।

उन्होंने कहा, ''यह मेरे खिलाफ एक साजिश है... कुछ पुलिस कर्मी कई सालों से एक ही जोन में तैनात हैं। यहां जोन में उनके कुछ वित्तीय हित हैं। यहां काम करने वाले कुछ वरिष्ठ अधिकारी भी इसमें शामिल हैं।''

अधिकारी ने आरोप लगाया, ''विभाग में कुछ लोग हैं जो मुझे बाहर करना चाहते हैं क्योंकि मेरे यहां कार्यभार संभालने के बाद उनकी गतिविधियां बंद हो गई।''

अधिकारी ने कहा कि ऑडियो के साथ आंशिक रूप से छेड़छाड़ की गई है और वह साइबर अपराध प्रकोष्ठ में शिकायत दर्ज कराएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों