लाइव न्यूज़ :

दर्शकों ने मेरी नयी भूमिकाओं को पसंद किया, मैं खुश हूं : सुनील ग्रोवर

By भाषा | Updated: June 6, 2021 19:57 IST

Open in App

मुंबई, छह जून अभिनेता सुनील ग्रोवर ने ‘‘तांडव’’ में अपने अभिनय के माध्यम से एक कलाकार के तौर पर अपनी बहुमुखी प्रतिभा की एक झलक दी और उन्हें उम्मीद है कि वह इसे आगामी वेब सीरीज ‘‘सनफ्लावर’’ के साथ जारी रखेंगे।

‘गुत्थी’, ‘रिंकू भाभी’ और ‘डॉ. मशहूर गुलाटी’ जैसे लोकप्रिय पात्रों के साथ टेलीविजन के पसंदीदा हास्य अभिनेता के तौर पर लोगों के बीच अपनी पहचान बनाने वाले ग्रोवर पूर्व में ‘‘गब्बर इज बैक’’, ‘‘बागी’’ और ‘‘पटाखा’’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

43 वर्षीय अभिनेता ने जूम पर ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘टीवी में जब कोई किरदार चलता है, तो आप उसे सालों तक करते हैं। एक लंबी कहानी के प्रारूप में आपको अपनी भूमिका के लिए एक बिंदू बनाना होता है। मैं इसकी आदत डालने की कोशिश कर रहा हूं। यह मेरे लिए एक नई दुनिया है। हालांकि, मैं दोनों दुनिया में (अभिनय) का आनंद लेता हूं। इस जीवनकाल में मुझे जो अनुभव मिल रहे हैं, उसके लिए मैं आभारी हूं। मैं इस नये चरण का आनंद ले रहा हूं।’’

ग्रोवर ने कहा कि वह खुश हैं कि दर्शकों ने उनके द्वारा विविध भूमिकाएं निभाने का स्वागत किया है जबकि इससे पहले वह हास्य के लिए जाने जाते थे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने जो पहले किया वह योजनाबद्ध नहीं था। मेरे साथ हास्य की छवि जुड़ी हुई थी जिसे तोड़ना चुनौतीपूर्ण है। स्वीकार नहीं होने का डर कुछ खास भूमिकाओं में... लेकिन लोगों ने मुझे स्वीकार किया है और मैं इससे खुश हूं।’’

अमेजन प्राइम वेब सीरीज ‘‘तांडव’’ में ग्रोवर ने गुरपाल चौहान की भूमिका निभायी।

निर्देशक जफर ने अभिनेता को भूमिका निभाने के लिए मना लिया।

ग्रोवर ने कहा, ‘‘मैं चिंतित था। क्या होगा अगर दर्शक हंसने लगे जब मैं उन्हें डराने की कोशिश कर रहा हूं? लेकिन अली ने कहा कि वह जोखिम लेंगे।’’

ग्रोवर ‘‘सनफ्लावर’’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जो 11 जून से जी5 पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है