लाइव न्यूज़ :

अतुल करवाल ने एनडीआरएफ के नए महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभाला

By भाषा | Updated: November 15, 2021 23:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी अतुल करवाल ने सोमवार को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के नए महानिदेशक के रूप में सोमवार को कार्यभार संभाल लिया। यह संघीय बल मानव निर्मित और प्राकृतिक आपदा से निपटने का काम करता है।

गुजरात कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी को उनके बैचमेट और एनडीआरएफ के निवर्तमान प्रमुख एस एन प्रधान ने बेटन सौंपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्त समिति (एसीसी) ने पिछले सप्ताह करवाल को एनडीआरएफ का नया महानिदेशक नियुक्त करने का आदेश जारी किया था।

करवाल हैदराबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (एनपीए) के निदेशक के रूप में सेवा दे रहे हैं। पेशेवर पर्वतारोही करवाल के पास तब तक एनपीए का प्रभार भी रहेगा जब तक इस पद के लिए सरकार पूर्णकालिक प्रमुख की नियुक्ति नहीं कर देती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू