लाइव न्यूज़ :

अटॉर्नी जनरल वेणुगोपाल फिट इंडिया आंदोलन के प्रतीक हैं: कानून मंत्री रिजिजू

By भाषा | Updated: July 13, 2021 20:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जुलाई कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को कहा कि अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल के साथ उनकी काफी दिलचस्प बातचीत हुई। रीजीजू ने वेणुगोपाल को सही मायने में 'फिट इंडिया' आंदोलन का प्रतीक बताया।

वेणुगोपाल (90) को एक जुलाई से एक और वर्ष के लिए देश के शीर्ष कानून अधिकारी के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है। अटॉर्नी जनरल (एजी) का कार्यकाल आमतौर पर तीन साल का होता है।

जब वेणुगोपाल का एजी के रूप में पहला कार्यकाल पिछले साल समाप्त होने वाला था, तो उन्होंने सरकार से उनकी उम्र को ध्यान में रखते हुए एक साल का कार्यकाल देने का अनुरोध किया था।इस बार भी वेणुगोपाल को एक साल के लिए फिर से नियुक्त किया गया है।

रिजिजू ने ट्वीट किया, "भारत के अटॉर्नी जनरल, पद्म विभूषण के के वेणुगोपाल जी के साथ बहुत ही दिलचस्प बातचीत हुई।"उन्होंने याद किया कि वेणुगोपाल ने अपना करियर 1954 में शुरू किया था और उन्हें भारत का एक प्रख्यात संवैधानिक विशेषज्ञ माना जाता है।

मंत्री ने कहा, "वह अभी भी बहुत फिट हैं और सही मायने में फिट इंडिया मूवमेंट के प्रतीक हैं।" रिजिजू ने इस महीने की शुरुआत में मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद कानून मंत्री का पद संभाला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू