लाइव न्यूज़ :

अटॉर्नी जनरल के. के. वेणुगोपाल ने निचली अदालतों में रिक्तियां भरने पर जोर दिया

By भाषा | Updated: November 26, 2020 22:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर अटॉर्नी जनरल के. के. वेणुगोपाल ने निचली अदालतों में रिक्तियों को भरने और लंबित मामलों की समस्या के समाधान पर जोर देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि न्यायपालिका ‘सबके आंसू पोंछ’ सके, इसके लिए सबको मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है।

वेणुगोपाल ने कहा कि राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड के अनुसार, देश की विभिन्न अदालतों में करीब 3.61 करोड़ मुकदमे लंबित हैं और सबसे दुख की बात तो यह है कि करीब 4.29 लाख मुकदमे 30 साल से भी ज्यादा समय से लंबित हैं।

न्यायाधीशों के पद की स्वीकृत संख्या में भी वृद्धि करने पर जोर देते हुए देश के शीर्ष विधि अधिकारी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह राज्य सरकारों को तुरंत इस समस्या पर विचार करना चाहिए और केन्द्र सरकार को भी यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए कि राज्य सरकारें निचली अदालतों में रिक्तियों को भरें।’’

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित संविधान दिवस कार्य्रकम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये संबोधित करते हुए वेणुगोपाल ने त्वरित, सही और निष्पक्ष न्याय के महत्व को रेखांकित किया।

उन्होंने कहा कि न्यायपालिका, सरकारों (केन्द्र और राज्य), बार के सदस्यों को भी अपनी-अपनी ओर से प्रयास करते हुए इस समस्या का समाधान करना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तो जनता को लगेगा कि न्याय प्रणाली धीरे-धीरे ध्वस्त हो रही है।’’ उन्होंने कहा कि संविधान का सर्वोच्च लक्ष्य सभी को न्याय देना है।

वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘देरी के कारण होने वाला अन्याय हर जगह न्यायपालिका के लिये जोखिम होगा, ऐसा ही मार्टिन लूथर किंग ने कहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos