लाइव न्यूज़ :

अतीत में हुए कुंभ मेलों को बदनाम करने का प्रयास किया गया : योगी आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: September 28, 2021 01:06 IST

Open in App

लखनऊ, 27 सितंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राज्य में अतीत में आयोजित कुंभ मेलों और दो साल पहले प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले के बीच तुलना करते हुए कहा कि अतीत में आयोजित मेलों को बदनाम करने का प्रयास किया गया।

विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कुंभ की विरासत हजारों साल पुरानी है और यह देश की आस्था से जुड़ी हुई है। लेकिन इसे लेकर दुनिया का विचार क्या था? अगर आप कुंभ-2019 से पहले पश्चिमी देशों में कुंभ पर कुछ लिखा हुआ देखेंगे तो उसमें भगदड़, अव्यवस्था, गंदगी और अराजकता शब्दों की भरमार मिलेगी। वहां परस्पर समन्वय के स्थान पर परस्पर मतभेद मिलेगा। उसे बदनाम करने की कोशिश की गई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आपने देखा कि इस साल हरिद्वार कुंभ में कैसे शरारत की गई। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश में हमें दिव्य और भव्य कुंभ के आयोजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।’’

उन्होंने कहा कि 2019 में प्रयागराज में कुंभ मेले का आयोजन हुआ, 45 दिन लंबे इस आयोजन में 24 करोड़ से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह