लाइव न्यूज़ :

चार आतंकवादियों के मारे जाने से "भारी तबाही मचाने’’ के प्रयास नाकाम हुए : प्रधानमंत्री

By भाषा | Updated: November 20, 2020 17:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकवादियों के मारे जाने के बाद शुक्रवार को शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की तथा जोर दिया कि सुरक्षा बलों ने "बड़े विनाश" को अंजाम देने के उनके प्रयासों को विफल कर दिया है।

सरकार से जुड़े सूत्रों ने कहा कि आतंकवादियों की साजिश 26 नवंबर के मुंबई आतंकवादी हमले की बरसी पर "कुछ बड़ा" करने की थी।

प्रधानमंत्री ने बैठक के बाद अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े चार आतंकवादियों का सफाया और उनके पास भारी मात्रा में हथियारों और विस्फोटकों की मौजूदगी से संकेत मिलता है कि बड़ी तबाही मचाने के उनके प्रयासों को एक बार फिर नाकाम कर दिया गया है।"

प्रधानमंत्री ने सुरक्षा बलों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने एक बार फिर अप्रतिम बहादुरी और पेशेवर रुख का परिचय दिया है।

उन्होंने कहा, "उनकी सतर्कता के लिए धन्यवाद, उन्होंने जम्मू कश्मीर में जमीनी स्तर पर लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को निशाना बनाने की एक नापाक साजिश को नाकाम कर दिया है।"

बैठक में प्रधानमंत्री ने स्थिति का जायजा लिया। समीक्षा बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, विदेश सचिव और शीर्ष खुफिया अधिकारी शामिल हुए।

पुलिस ने बताया था कि बृहस्पतिवार को नए भर्ती किए गए आतंकवादियों को लेकर जा रहे एक ट्रक को पकड़ा गया था। उसके बाद नगरोटा में हुयी मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तान स्थित चार आतंकवादी मारे गए थे। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पुलिस महानिरीक्षक (जम्मू) मुकेश सिंह ने मुठभेड़ के बाद कहा था कि आतंकवादी एक "बड़ी साजिश" को अंजाम देने आए थे लेकिन उसे नाकाम कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल