लाइव न्यूज़ :

प्रवासी भारतीय के खाते से धन निकालने की कोशिश : तीन बैंक कर्मियों समेत 12 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 19, 2021 17:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर दिल्ली पुलिस साइबर प्रकोष्ठ ने एक प्रवासी भारतीय के खाते से धन निकालने की कोशिश करने के आरोप में एचडीएफसी बैंक के तीन कर्मियों समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि यह बात बैंक के संज्ञान में आई कि इंटरनेट बैंकिंग सेवा का इस्तेमाल करके एक प्रवासी भारतीय (एनआरआई) के खाते तक पहुंचने और धोखाधड़ी से प्राप्त एक चैक बुक के जरिए धन निकालने की कई बार अनधिकृत कोशिश की गईं, जिसके बाद बैंक ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने बताया कि बदमाशों ने बैंक खाते से जुड़े अमेरिका आधारित एक मोबाइल फोन नंबर को इससे मिलते-जुलते भारतीय नंबर से बदलने की भी कोशिश की।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एचडीएफसी बैंक ने आरोप लगाया कि खाते की इंटरनेट बैंकिग सेवा तक पहुंच बनाने की 66 बार कोशिश की गई।

पुलिस उपायुक्त (साइबर प्रकोष्ठ) के पी एस मल्होत्रा ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 20 स्थानों पर छापेमारी की और बैंक के तीन कर्मियों समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया। ये बैंककर्मी चैक बुक जारी करने, मोबाइल फोन नंबर के अद्यतन और खाते पर लगी रोक हटाने में शामिल थे।

पुलिस ने बताया कि बदमाशों को किसी तरह यह पता लगा कि यह खाता निष्क्रिय था और इसमें बड़ी रकम थी, जिसके बाद उन्होंने इसके बारे में जानकारी एकत्र करना आरंभ कर दिया। समूह ने बैंक की एक कर्मी को चैक बुक जारी करने और खाते पर लगी रोक हटाने के लिए 10 लाख रुपए देने का वादा किया। उन्होंने उससे 15 लाख रुपए कk बीमा खरीदने का भी वादा किया।

पुलिस ने बताया कि पहले भी इस खाते से धन निकालने की कोशिश की गई थी और इस संबंध में गाजियाबाद एवं मोहाली में दो मामले दर्ज किए गए थे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में छापेमारी जारी है।

एचडीएफसी बैंक ने एक बयान में कहा, ‘‘हमारी प्रणाली ने कुछ खातों से लेन-देन के अनधिकृत और संदिग्ध प्रयासों का पता लगाया। हमने आगे आवश्यक जांच के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों से इस संबंध में शिकायत की।’’

बयान में बताया गया कि प्राथमिकी के आधार पर, पुलिस ने बैंक कर्मियों समेत कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। बैंक ने कहा, ‘‘हमने जांच का परिणाम लंबित रहने तक बैंक कर्मियों को निलंबित कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग