लाइव न्यूज़ :

बंगाल के जमींदार परिवारों में दुर्गा पूजा की परंपराओं को कायम रखने का प्रयास

By भाषा | Updated: October 13, 2021 17:40 IST

Open in App

(जयंत रॉय चौधरी)

कोलकाता, 13 अक्टूबर कोलकाता के बीचोंबीच जानबाजार इलाके में एस एन बनर्जी मार्ग पर पीले रंग और ऊंची-ऊंची छत वाला एक घर पूरे ब्लॉक में फैला हुआ है जिसमें फ्रेंच स्टाइल की खिड़कियां हैं।

दूसरी गली में मुड़ें तो एक महलनुमा इमारत में एक गेटेड, धनुषाकार सुरंग जैसा ड्राइववे आता है, जो एक विशाल प्रांगण में खुलता है। यहां से चौड़ी-चौड़ी सीढ़ियां 'ठाकुर दलान' (पूजा के लिए बड़े हॉल) की ओर जाती हैं।

कोरिंथियाई (यूनानी वास्तुशिल्प की एक शैली) के खंभों से घिरे दलान में परंपरागत परिधान में एक ऊंची दुर्गा प्रतिमा है। पूजा के समय यहां 'ढाकी' ढोल बजाते हैं और घर की महिलाएं शंखनाद करती हैं।

महानगर के सबसे पुराने जमींदार परिवारों में से एक के रानी रासमणि महल स्थित आवास पर यह पूजा होती है।

कोलकाता के महलों में दो सदी से अधिक समय से जमींदारी शैली में दुर्गा पूजा होती चली आ रही है, वहीं पास के दूसरे जिलों में महलों में समारोह और पहले से होते आ रहे हैं।

देश की आजादी के बाद कुछ प्रभावशाली परिवारों की बड़ी संपदाएं चली गयीं तो कुछ कई हिस्सों में बंट गये और परंपरागत पूजा में कमी आई लेकिन पूजा के दौरान यहां उत्साह देखते ही बनता है।

रानी रासमणि (राशमोनि) के परिवार के वंशज प्रसून हाजरा ने कहा, ‘‘दुर्गा पूजा की शुरुआत 1792 में हुई थी। अन्य प्रतिमाओं से अलग हमारी दुर्गा ‘तप्त कंचन’ (पिघले हुए सोने) के रंग की हैं। हमारे आंगन में रामकृष्ण परमहंस समेत अनेक महापुरुष आये हैं।’’

रानी रासमणि को बंगाल के मछुआरों पर कर लगाने के प्रयासों के विरोध में ईस्ट इंडिया कंपनी से लोहा लेने और शहर के बाहरी इलाके में विशाल दक्षिणेश्वर काली मंदिर की स्थापना तथा रामकृष्ण परमहंस को इसका संरक्षण देने के लिए जाना जाता है। रामकृष्ण परमहंस के शिष्य स्वामी विवेकानंद ने उनके नाम पर मिशन केंद्र स्थापित किया था।

यहां से करीब 4.4 किलोमीटर दूर शोभाबाजार पैलेस में शहर की दो पुरानी पारिवारिक पूजा होती हैं। ‘चोटो तराफ’ की दुर्गा पूजा महाराजा नभकृष्ण देब के परिवार ने शुरू की थी। महानगर में ऐसी अनेक पूजा होती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?