लाइव न्यूज़ :

चंगाई सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन करने की कोशिश, पादरी समेत चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 21, 2021 21:00 IST

Open in App

जशपुर (छत्तीसगढ़), 21 दिसंबर जशपुर जिले में चंगाई सभा की आड़ में कथित रूप से धर्म परिवर्तन की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने एक पादरी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के पसिया गांव में सोमवार को चंगाई सभा की आड़ में कथित रूप से धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने पादरी अरुण कुजूर, पास्टर बसंत लकड़ा, पास्टर सलमोन तिग्गा और पास्टर दिनो कुजूर को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने यह कार्रवाई ग्रामीण हरिराम नागवंशी की शिकायत पर की है।

उन्होंने बताया कि नागवंशी ने पुलिस में शिकायत की थी कि इस महीने की 20 तारीख को ईसाई समुदाय के पादरी और पास्टर गांव के दिलीप नागवंशी के घर चंगाई सभा का आयोजन कर ईसाई धर्म का प्रचार कर रहे थे।

हरिराम के अनुसार, जब अन्य ग्रामीण दिलीप के घर पहुंचे तब वहां महिलाओं और बच्चों समेत लगभग 50 लोग एकत्र थे। पादरी और पास्टर वहां मौजूद लोगों से हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए कह रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि हरिराम की शिकायत पर पुलिस ने पादरी और तीन पास्टर को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?