लाइव न्यूज़ :

नोएडा में सतर्क पुलिसकर्मियों व रेहड़ी वाले की कोशिश से व्यक्ति को खुदकुशी करने से रोका गया

By भाषा | Updated: November 12, 2020 01:31 IST

Open in App

नोएडा, 11 नवंबर उत्तर प्रदेश के नोएडा में सतर्क पुलिसकर्मियों और एक रेहड़ी वाले ने बुधवार को 60 वर्षीय एक व्यक्ति को आत्महत्या करने से रोक लिया। इस व्यक्ति की नौकरी लॉकडाउन में चली गई थी और उसकी सारी बचत भी खत्म हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने व्यक्ति की आर्थिक मदद करने के लिए स्थानीय लोगों से चंदा जुटाया। इस व्यक्ति ने आर्थिक तंगी की वजह से अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला किया था।

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि एक रेहड़ी वाले ने आपात सेवा 112 पर फोन कर पुलिस प्रतिक्रिया वाहन को सूचित किया कि एक बुजुर्ग व्यक्ति ने पास की दुकान से चूहे मारने का जहर खरीदा है और वह स्टेलर ग्रीन पार्क में है।

प्रवक्ता ने बताया कि इसके बाद पीआरवी कमांडर हैप्पी फरवाल और पायलट विपिन कुमार तेजी से पार्क की ओर पहुंचे तथा व्यक्ति को वहां एक बेंच पर बैठे हुए पाया जिसके हाथ में चूहे मारने का जहर था।

प्रवक्ता के मुताबिक, कर्मी तत्काल उस व्यक्ति तक पहुंचे और उसे अप्रिय कदम उठाने से रोका।

पुलिसकर्मियों ने व्यक्ति की आर्थिक मदद करने के लिए स्थानीय लोगों से चंदा जुटाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह