लाइव न्यूज़ :

भगवान राम की प्रतिमा विरूपित किये जाने पर यात्रा निकालने की कोशिश, भाजपा के कई नेता गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 5, 2021 15:46 IST

Open in App

अमरावती (आंध्र प्रदेश), पांच जनवरी आंध्र प्रदेश के रामतीर्थम स्थित एक मंदिर में पिछले हफ्ते भगवान राम की एक प्रतिमा विरूपित किये जाने के विरोध में वहां यात्रा निकालने की कोशिश करने को लेकर मंगलवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सोमू वीरराजू सहित पार्टी के कई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

भाजपा और जन सेना ने विजयनगरम जिले के प्रसिद्ध रामतीर्थम पहाड़ी मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा विरूपित किये जाने की 28 दिसंबर की घटना के विरोध में रामतीर्थ धर्म यात्रा की घोषणा की थी।

हालांकि, पुलिस ने वीरराजू और अन्य नेताओं को रामतीर्थम जाने के लिए शुरूआत में अनुमति दे दी थी, लेकिन बाद में पुलिस अधिनियम की धारा 30 के तहत निषेधाज्ञा लागू होने का हवाला देते हुए इसे वापस ले लिया।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और अन्य को निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने को लेकर गिरफ्तार किया है।

वहीं, भाजपा ने कहा है कि उसके कई नेताओं को विभिन्न स्थानों पर नजरबंद कर दिया गया है।

रामतीर्थम इलाके में तनाव व्याप्त है। एक महिला नेता यशस्विनी के साथ पुलिस ने कथित तौर पर हाथापाई की, जिसके बाद वह गिर गई।

इस घटना को लेकर राज्य विधान परिषद सदस्य वीरराजू ने सवाल किया कि पुलिस ने वाईएसआर कांग्रेस सांसद विजय साई रेड्डी और तेलुगू देशम पार्टी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को पिछले हफ्ते मंदिर जाने की अनुमति कैसे दी थी और भाजपा तथा जन सेना के नेताओं को क्यों रोका जा रहा।

उधर, विशाखापत्तनम में राज्यसभा सदस्य सी एम रमेश और पूर्व मंत्री के. श्रीनिवास को पुलिस ने नगर भाजपा कार्यालय से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी। पुलिस ने उन्हें रामतीर्थम जाने से रोकने की कोशिश के तहत यह कदम उठाया।

भाजपा नेताओं ने दावा किया है कि पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. लक्ष्मीनारायण और पूर्व विधायक पी विष्णुकुमार राजू को नजरबंद कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि कई अन्य स्थानों पर भी भाजपा और जन सेना के नेताओं को रामतीर्थपुरम जाने से रोका गया है।

भाजपा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव ने वीरराजू और अन्य नेताओं की गिरफ्तारी की निंदा की है।

उन्होंने एक बयान में कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के खिलाफ इस तरह की कठोर कार्रवाई जगन मोहन रेड्डी सरकार की अयोग्यता को उजागर करती है।

भाजपा के प्रदेश महासचिव एस विष्णुवर्धन रेड्डी ने कहा कि वे राज्य में पुलिस ज्यादती के खिलाफ केंद्र से शिकायत करेंगे।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘राज्य में मानवाधिकारों का बड़े पैमाने पर हनन किया जा रहा है..।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस