लाइव न्यूज़ :

बलात्कार के बाद लड़की की हत्या की कोशिश, आरोपी फरार

By भाषा | Updated: November 23, 2021 15:42 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 23 नवंबर जिले में पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार के बाद उसकी हत्या की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है।

थाना प्रभारी उमेश कुमार सिंह ने दर्ज मामले के आधार पर मंगलवार को बताया कि सोमवार शाम करीब सात बजे लड़की अपने खेत में काम कर रही थी कि तभी पड़ोस के गांव का रामनारायण निषाद (21) जान से मारने की धमकी देकर उसे जंगल में ले गया और बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी धारदार हथियार से लड़की की हत्या करने वाला ही था कि मौके पर पुलिस पहुंच गई और लड़की को बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान आरोपी फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि लड़की के देर शाम तक घर न लौटने पर उसके परिजनों ने पुलिस को सूचित किया था और इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर लड़की को बरामद कर लिया।

सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयानों के आधार पर रामनारायण के खिलाफ बलात्कार, हत्या की कोशिश और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है तथा लड़की का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?