लाइव न्यूज़ :

ईडी अधिकारी बन तृणमूल कांग्रेस के सांसद को ठगने की कोशिश, गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 16, 2021 19:11 IST

Open in App

कोलकाता, 16 जुलाई कोलकाता पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसने कथित रूप से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का अधिकारी बनकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद शांतनु सेन को उनके खिलाफ एजेंसी में दर्ज कई मामलों से निपटने में मदद की पेशकश की और बदले में पैसे मांगे।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चंदन रॉय (38) को एस्प्लेनेड बस टर्मिनस से बृहस्पतिवार देर रात गिरफ्तार किया गया। वह दमदम इलाके का रहने वाला है।

उन्होंने बताया, “सांसद को एक अनजान नंबर से फोन आया। आरोपी ने ईडी अधिकारी बन उन्हें केंद्रीय एजेंसी में दर्ज कई मामलों में मदद की पेशकश की। सेन को संदेह हुआ और उन्होंने लालबाजार में हमारे अधिकारियों से संपर्क किया।”

अधिकारी ने बताया, “शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, हमने नंबर का पता लगाना शुरू किया और उस व्यक्ति के बारे में पता लगाया।”

उन्होंने बताया कि करेया थाने में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी के मुताबिक, पुलिसकर्मियों ने जाल बिछाकर उस व्यक्ति को एस्प्लेनेड इलाके में 12बी बस स्टैंड से पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि राज्यसभा सदस्य को फोन करने के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल जब्त कर लिया गया है।

अधिकारी ने बताया, “इस व्यक्ति ने इसी तरह कई अन्य लोगों को ब्लैकमेल करने का भी प्रयास किया है। हमने पाया है कि उसके खिलाफ अन्य शिकायतें भी दर्ज हैं।”‘

इससे करीब दो हफ्ते पहले, कोलकाता नगर निगम का संयुक्त आयुक्त बन शहर में फर्जी टीकाकरण शिविर आयोजित करने वाले 28 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया था। इस शिविर में टीएमसी सांसद मिमि चक्रवर्ती समेत कई लोगों को फर्जी टीके लगाए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए