लाइव न्यूज़ :

बच्ची के साथ बलात्कार का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 28, 2021 16:09 IST

Open in App

नोएडा, 28 जून जिले के मिलक लच्छी गांव में पांच वर्षीय एक बच्ची के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले अधेड़ व्यक्ति ने बलात्कार का प्रयास किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने सोमवार को बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के मिलक लच्छी गांव में रहने वाली पांच वर्षीय बच्ची के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले रईस नामक एक अधेड़ व्यक्ति ने रविवार को बलात्कार का प्रयास किया। बच्ची के रोने की आवाज सुन कर आसपास के लोग मौके पर आ गए तथा आरोपी को पकड़ लिया।

चंदर ने बताया कि पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना के समय बच्ची की मां किसी काम से घर से बाहर गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। आज उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू