लाइव न्यूज़ :

कुपवाड़ा में एलओसी पार से तस्करी की कोशिश नाकाम, हथियार और गोला-बारूद जब्त

By भाषा | Updated: May 29, 2021 23:56 IST

Open in App

श्रीनगर, 29 मई सुरक्षा बलों ने शनिवार को कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पार से कश्मीर में हथियारों की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया और भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि हथियारों की तस्करी के संबंध में विशेष सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और सेना ने तंगधार इलाके के जब्दी इलाके में नियंत्रण रेखा के पास तलाशी अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान छह मैगजीन के साथ तीन एके-47 राइफल और नौ मैगजीन के साथ चार पिस्तौल बरामद किए गए।

प्रवक्ता ने बताया कि हालांकि मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। करनाह पुलिस थाने में संबंधित कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए