बलिया में 98 साल की महिला से दुराचार का प्रयास : आरोपी गिरफ्तार
By भाषा | Updated: August 30, 2021 17:38 IST2021-08-30T17:38:16+5:302021-08-30T17:38:16+5:30

बलिया में 98 साल की महिला से दुराचार का प्रयास : आरोपी गिरफ्तार
बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र में 98 साल की एक बुजुर्ग महिला से बलात्कार का कथित प्रयास करने पर सोमवार को पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। रसड़ा कोतवाली के प्रभारी नागेश उपाध्याय ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 98 वर्षीय एक महिला के साथ गत 20 अगस्त की रात्रि उसके रिश्तेदार सोनू (22) ने कथित रूप से बलात्कार का प्रयास किया । उन्होंने बताया कि महिला के पुत्र की शिकायत पर आज सोनू के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धारा में नामजद मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।