लाइव न्यूज़ :

अट्टापदी में चार दिनों के अंदर तीसरे नवजात की मौत; केरल सरकार ने जांच के आदेश दिए

By भाषा | Updated: November 26, 2021 20:27 IST

Open in App

पालक्काड, 26 नवंबर केरल के अट्टापदी में शुक्रवार को तीन दिन के एक बच्चे की मौत हो गई, जो पिछले चार दिनों में इस तरह की तीसरी घटना है। नवजातों की मौत पर केरल सरकार ने बहुविभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

ये मौतें इलाके के अगाली एवं पुथुर क्षेत्रों में हुईं।

स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय को घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजातति एवं पिछड़ा वर्ग मामलों के मंत्री के. राधाकृष्णन शनिवार को जिले के इस पिछड़े इलाके का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे।

अनुसूचित जनजाति विकास विभाग की निदेशक टी. वी. अनुपमा को मामले की जांच करने और रिपोर्ट सौंपने का जिम्मा दिया गया है।

पलक्कड़ की डीएमओ रमादेवी ने ‘पीटीआई’ को बताया कि शुक्रवार को जिले के मन्नारकौड अस्पताल में नवजात की मौत हुई, जो पिछले चार दिनों में इस तरह की तीसरी घटना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता