लाइव न्यूज़ :

अत्तापडी नवजात मृत्यु : एनएचआरसी जांच, सोशल ऑडिट की मांग

By भाषा | Updated: December 1, 2021 20:20 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, एक दिसंबर केरल के सुदूर आदिवासी क्षेत्र अत्तापड़ी में तीन नवजातों की मौत की खबर आने के कुछ ही दिन बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में आवेदन देकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने और विस्तृत जांच करने का अनुरोध किया गया है।

कोच्चि के आरटीआई कार्यकर्ता के. गोविंदन नम्बूदरी ने राष्ट्रीय अधिकार एजेंसी में शिकायत दर्ज करा कर सरकार द्वारा क्षेत्र में बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए चलाए जा रहे ‘‘करोड़ों रुपये के स्वास्थ्य एवं कल्याण योजनाओं’’ के क्रियान्वयन में कमी का आरोप लगाया है।

उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकारों द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में विभिन्न विकास और कल्याणकारी योजनाओं के लिए आवंटित निधि के सोशल ऑडिट की भी मांग की।

कार्यकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि ढुलमुल रवैया और कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में राज्य के स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय विभागों के बीच समन्वय की कमी मौजूदा हादसे के लिए जिम्मेदार है।

नम्बूदरी ने कहा, ‘‘नवजातों की मृत्यु की बढ़ती घटनाएं केन्द्र और राज्य सरकारों द्वारा लागू की जा रही योजनाओं के प्रभाव और क्षमता पर सवाल खड़े करती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos