लाइव न्यूज़ :

बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले बेरोकटोक जारी, पार्टी जारी रखेगी विरोध : दिलीप घोष

By भाषा | Updated: July 26, 2021 00:10 IST

Open in App

कोलकाता, 25 जुलाई पश्चिम बंगाल में चुनाव उपरांत हुई हिंसा के खिलाफ एक सप्ताह तक विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान करते हुए भाजपा ने रविवार को कहा कि ‘तृणमूल कांग्रेस के गुंडे’ कलकत्ता उच्च न्यायालय और एनएचआरसी की चेतावनियों के बावजूद उसके कार्यकर्ताओं पर हमले जारी रखे हुए हैं।

पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने दावा किया कि दो मई को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी की गुप्त साजिश के तहत किए हमले में भगवा पार्टी के कम से कम 30 सदस्य मारे गए हैं।

भाजपा की युवा इकाई के कार्यक्रम में शामिल हुए घोष ने कहा कि उनकी पार्टी ‘ पश्चिमबंगा बंचाओ सप्तोह’ (पश्चिम बंगाल बचाओ सप्ताह) कार्यक्रम के तहत राज्य के विभिन्न हिस्सों में नौ से 16 अगस्त के बीच रैली निकालेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। सत्तारूढ़ पार्टी का उच्च न्यायालय की फटकार और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की टिप्पणियों के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला जारी है।’’ उन्होंने कहा कि दो मई से अबतक हजारों भाजपा कार्यकर्ता और उनके परिवार बेघर हुए हैं।

गौरतलब है कि कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर एनएचआरसी अध्यक्ष ने हिंसा की घटनाओं की जांच के लिए समिति गठित की थी जिसने अपनी रिपोर्ट में कहा कि पश्चिम बंगाल में स्थिति ‘‘कानून के राज’’ के बजाय ‘राजा का राज’ जैसी है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने जानना चाहा कि ममता बनर्जी की सरकार ने क्यों 16 अगस्त की तारीख को ‘खेला होबे दिवस’ मनाने के लिए चुना है?उन्होंने कहा कि यह वह तारीख है जब वर्ष 1946 में मुस्लिम लीग ने सीधी कार्रवाई दिवस का आह्वान किया था।

घोष ने कहा, ‘‘भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से तृणमूल कांग्रेस की हत्यारी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी रखेगी, जो अब अपने हमले को ‘खेला होबे दिवस’ की आड़ में तेज करने की साजिश रच रही है। 16 अगस्त कलकत्ता संहार की याद दिलाता है। मुस्लिम लीग ने इसी दिन 1946 में सीधी कार्रवाई दिवस की घोषणा की थी और हुगली नदी का पानी खून से लाल हो गया था।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा ‘पश्चिमबंग बचाओ दिवस 16 अगस्त को मनाएगी- एक सप्ताह के प्रदर्शन का आखिरी दिन- और पार्टी के विचारक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करेगी। मुखर्जी जनसंघ के संस्थापक भी थे और मुस्लिम लीग के पंजे से बंगाल को बचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

घोषणा का समर्थन करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के राज्य अध्यक्ष सौमित्र खान ने कहा कि युवा इकाई ममता बनर्जी के कुशासन के खिलाफ प्रदर्शन के लिए अगस्त में ‘कोलकाता चलो’ कार्यक्रम का आयोजन करेगी।

भाजपा की उसके आरोपों के लिए निंदा करते हुए तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि भाजपा बिना कारण 16 अगस्त को सांप्रदायिक रंग देना चाहती है। तृणमूल कांग्रेस पहले ही घोषणा कर चुकी है कि यह दिन 16 युवा फुटबॉल खिलाड़ियों को समर्पित है जिनकी मौत वर्ष 1980 में इसी दिन फुटबॉल मैच के दौरान हुई हिंसा में हुई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘ वे (भाजपा नेता) गिद्ध की तरह हैं जिनकी नजरे हमेशा लाशों पर होती है। बंगाल के लोगों को उनकी मंशा की जानकारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग