लाइव न्यूज़ :

हम पर वार करने से सच नहीं बदलेगा, सरकार बताए कि ‘काले कानून’ कब निरस्त होंगे: कांग्रेस

By भाषा | Updated: December 7, 2020 23:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर कांग्रेस ने कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष पर दोहरा मापदंड अपनाने के भाजपा के आरोप पर पलटवार करते हुए सोमवार को कहा कि उस पर निशाना साधने से सच्चाई नहीं बदलने वाली है और सरकार को यह बताना चाहिए कि इन ‘काले कानूनों’ को कब निरस्त किया जाएगा।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘ रविशंकर प्रसाद जी, रात के अंधेरे में खेती विरोधी तीन काले क़ानून अध्यादेश के माध्यम से लाए मोदी सरकार, संसद में जबरन ध्वनि मत से पारित करवाए मोदी सरकार, खेती को पूंजीपति मित्रों को गिरवी रखवाए मोदी सरकार और क़सूर कांग्रेस का?’’

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जी, देश के कृषि मंत्री के पास खेती की ज़मीन नहीं। अब क़ानून मंत्री को आगे कर दिया, जिन्होंने कभी हल का मूठ पकड़ कर नहीं देखा। नौसिखियों के पीछे छुप किसान और कांग्रेस पर वार करने से सच नहीं बदलेगा। साफ़ बताएं कि संसद सत्र बुलाकर तीन काले क़ानून कब ख़त्म करेंगे।’’

गौरतलब है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लागू किये गए कृषि सुधारों के खिलाफ विपक्षी दलों के रुख के लिये उनकी आलोचना की और उन पर “शर्मनाक दोहरे मापदंड” अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में उन्होंने नए कानून के कई प्रावधानों का समर्थन किया था।

प्रसाद ने आरोप लगाया कि किसानों का एक वर्ग “निहित स्वार्थ” वाले कुछ लोगों के चंगुल में है और सरकार सुधारों को लेकर उनके बीच फैलाये गए भ्रम को दूर करने पर काम कर रही है। किसानों का एक वर्ग इन नए कृषि कानूनों को लेकर विरोध में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग