पुलिस दल पर हमला कर वांछित आरोपी को छुड़ाया

By भाषा | Updated: December 20, 2021 19:40 IST2021-12-20T19:40:35+5:302021-12-20T19:40:35+5:30

Attacked the police team and rescued the wanted accused | पुलिस दल पर हमला कर वांछित आरोपी को छुड़ाया

पुलिस दल पर हमला कर वांछित आरोपी को छुड़ाया

जयपुर, 20 दिसंबर राजस्थान के नागौर जिले के खींवसर थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान कथित असमाजिक तत्वों ने पुलिस दल पर हमला कर एक वांछित अपराधी को छुड़ा लिया।

थानाधिकारी गोपाल कृष्ण ने सोमवार को बताया कि घटना में तीन पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं।

उन्होंने बताया कि एनडीपीएस अधिनियम के तहत वांछित बाबूलाल की तलाश में रविवार को पुलिस दल थंबाडिया गांव गया था। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों ने अपराधी को पकड़ लिया था और उसे पुलिस वाहन में लेकर जा रहे थे। उसी दौरान बाबूलाल के बडे भाई किशनाराम और अन्य लोगों ने एक जीप से पुलिस वाहन की तरफ आकर उन पर हमला कर दिया और अपराधी बाबूलाल को छुडाकर फरार हो गये।

थानाधिकारी ने बताया कि हमले में तीन पुलिस कांस्टेबल को चोट पहुंची है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने महीपाल नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश की जा रही है। महीपाल ने बाबूलाल और उसके भाई को पुलिस दल के आने के बारे में सूचित किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Attacked the police team and rescued the wanted accused

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे