लाइव न्यूज़ :

यूट्यूबर पर हमला : उच्च न्यायालय ने भाग्यलक्ष्मी एवं दो महिला कार्यकर्ताओं को दी जमानत

By भाषा | Updated: November 10, 2020 21:41 IST

Open in App

कोच्चि, 10 नवंबर केरल उच्च न्यायालय ने एक यूट्यूबर पर हमले की आरोपियों मलयाली डबिंग कलाकार भाग्यलक्ष्मी और दो अन्य महिला कार्यकर्ताओं को मंगलवार को अग्रिम जमानत दे दी। इस यूट्यूबर ने महिलाओं के बारे में अपमानजनक वक्तव्य वाला वीडियो कथित रूप से अपलोड किया था।

अदालत ने कहा कि इनकी गिरफ्तारी होने की स्थिति में इन्हें 50-50 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के दो जमानती देने पर रिहा कर दिया जायेगा।

अदालत ने निर्देश दिया कि आवेदकों को जब भी बुलाया जाएगा तो उन्हें जांच अधिकारियों के सामने पेश होना हेागा तथा जांच में सहयोग करना होगा और यह भी कि वे सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहीं करेंगी एवं गवाहों को प्रभावित नहीं करेंगी।

तिरुवनंतपुरम में पुलिस ने यूट्यूबर विजयन पी नैयर की शिकायत के आधार पर तीनों के विरूद्ध भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। नैयर ने उनपर 26 सितंबर को एक लॉज में उसके कमरे में अनाधिकार रूप से प्रवेश करने , उसके साथ मारपीट करने एवं गंभीर परिणाम की धमकी देने का आरोप लगाया था।

तिरुवनंतपुरम की एक अदालत से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद तीनों अग्रिम जमानत के लिए उच्च न्यायालय पहुंची थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी