लाइव न्यूज़ :

यूट्यूब चैनल के कार्यालय पर हमला: टीआरएस और भाजपा के बीच जुबानी जंग

By भाषा | Updated: December 26, 2021 14:52 IST

Open in App

हैदराबाद, 26 दिसंबर तेलंगाना में हाल में भाजपा में शामिल हुए चिंतापांडु नवीन कुमार को लेकर तेलंगाना राष्ट्र समिति और भाजपा के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है क्योंकि कुमार ने मंत्री के.टी रामा राव के बेटे के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

टिप्पणी से नाराज तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के समर्थकों ने नवीन कुमार उर्फ ‘तीनमार मल्लाना’ के कार्यालय पर कथित तौर पर शुक्रवार रात हमला कर दिया और वहां तोड़फोड़ की। कुमार एक यूट्यूब चैनल संचालित करते हैं। इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

संपर्क करने पर मल्काजगिरी के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) ने रविवार को बताया कि उन्हें नवीन कुमार से शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है। एसीपी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हम कथित हमलावरों की पहचान कर रहे हैं।’’ निजामाबाद सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अरविंद धर्मापुरी ने हमले की निंदा करते हुए इसे कायराना कृत्य बताया।

धर्मापुरी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं टीआरएस पार्टी के गुंडों द्वारा तीनमार मल्लाना पर कायरतापूर्ण हमले की निंदा करता हूं। भाजपा और उसके कैडर पर हमला इस बात का सबूत है कि मुख्यमंत्री के.सी.आर और उनके बेटे के.टी.आर को सत्ता जाने का डर सता रहा है। तेलंगाना पुलिस को इस पर जरूर कार्रवाई करनी चाहिए और इस घटना में संलिप्त अपराधियों को उजागर करना चाहिए।’’

इससे पहले, के.टी. रामा राव ने राजनीतिक मुद्दों में बच्चों को घसीटने और किसी के रंग-रूप के बारे में टिप्पणी करने की निंदा की थी। रामा राव ने 24 दिसंबर को ट्वीट किया, ‘‘श्री जे पी नड्डा जी, क्या आप तेलंगाना में भाजपा नेताओं को यह शिक्षा देते हैं? यही संस्कार है कि मेरे छोटे बच्चे को भाजपा के मुखपत्र में भद्दी रजानीतिक टिप्पणियों मे घसीटा गया और उसके रंग रूप को लेकर टिप्पणी की गई? आपको नहीं लगता कि हम भी इसी तरह की टीका टिप्पणी अमित शाह जी या मोदी के परिवार के खिलाफ कर सकते हैं?’’

रामा राव ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि दुर्भाग्यवश अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर सोशल मीडिया पत्रकारिता की आड़ में अपशब्द कहने का चलन बढ़ता जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह