बलात्कार का मामला दर्ज करवाने वाली महिला पर हमला

By भाषा | Updated: November 20, 2021 20:46 IST2021-11-20T20:46:39+5:302021-11-20T20:46:39+5:30

Attack on woman who filed rape case | बलात्कार का मामला दर्ज करवाने वाली महिला पर हमला

बलात्कार का मामला दर्ज करवाने वाली महिला पर हमला

जयपुर, 20 अक्टूबर राजस्थान के अलवर जिले में एक अविवाहित महिला पर उस व्यक्ति ने कथित रूप से हमला कर दिया जिसके खिलाफ महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था।

पुलिस के अनुसार महिला की एक आंख पर चोट लगी है और उसे अलवर से जयपुर के एसएमएस अस्पताल रैफर कर दिया गया है।

पीड़ित महिला ने अदालती इस्तगासे के जरिए 10 नवंबर को एक व्यक्ति के खिलाफ बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने शुक्रवार रात उस पर हमला कर दिया। पीड़िता के अनुसार आरोपी के साथ दो-तीन लोग और भी थे।

अलवर की पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया, ‘‘हमने हमले के संबंध में दो लोगों को हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी अभी फरार है।’’ उन्होंने बताया कि बलात्कार के मामले की अलग से जांच चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Attack on woman who filed rape case

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे