लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड पुलिस पर हमला कर एके 47 छीनकर भागा इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 7, 2021 22:58 IST

Open in App

पीलीभीत (उप्र) सात मई पीलीभीत ज़िले की हज़ारा पुलिस ने शुक्रवार को इनामी बदमाश जसवंत सिंह जस्सा को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ़्तार कर लिया, जो दबिश देने आई उत्तराखंड राज्य के थाना नानकमत्ता पुलिस पर हमला कर उससे एके 47 (एसाल्ट राइफल) छीनकर फरार हो गया था।

पुलिस के अनुसार बदमाश जस्सा को राइफ़ल छीनकर भागने के तेरहवें दिन गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने उसके पास से लूटी गई एके 47 व एक तमंचा बरामद किया है। जस्सा पर 25000 व 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। चौबीस अप्रैल रात्रि 2 बजे के करीब हुई इस घटना के बाद ऊधमसिहंनगर(उत्तराखण्ड)एसएसपी ने दरोगा सहित स्टाफ को निलंबित कर दिया था।

पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक किरीट कुमार ने बदमाश की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की थीं।

कुमार के अनुसार माधोटांडा थाना क्षेत्र के जंगलों में शुक्रवार शाम को हुई मुठभेड़ में बदमाश जस्सा के पैर में गोली लगी। बदमाश की फायरिंग से एक सिपाही भी घायल हुआ है। दोनों को उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा गया है। उन्होंने बताया क़ि जस्सा के पास से लूटी गई एके 47 असॉल्ट राइफल व तमंचा बरामद किया गया है। जस्सा ने हजारा थाना क्षेत्र के रागवपुरी से उत्तराखंड पुलिस की राइफल लूटी थी।

पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को बताया कि घटना माधोटांडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मझारा की है। यहां हत्या के मामले में फरार चल रहे अपराधी जस्सा की तलाश में उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जनपद के नानकमत्ता थाने की पुलिस ने 24 अप्रैल को देर रात्रि दबिश दी थी। गांव में जस्सा ने अपने साथियों के साथ एकजुट होकर पुलिस टीम पर हमला कर एक सिपाही से एके 47 एसाल्ट राइफल छीन ली थी और फरार हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू