लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में भाजपा-माकपा के बीच हो रहे संघर्ष के बारे में खबर प्राप्त करने गए तीन पत्रकारों पर हमला

By भाषा | Updated: December 21, 2020 19:07 IST

Open in App

अगरतला, 21 दिसंबर त्रिपुरा के खायरपुर में सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी माकपा के बीच हुए संघर्ष के बारे में खबर प्राप्त करने गए तीन स्थानीय पत्रकारों पर हमला किया गया है।

नव राजधानी परिसर क्षेत्र की उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) प्रिया माधुरी मजूमदार ने बताया कि स्यांदन पत्रिका के प्राणगोपाल आचार्य , राइजिंग त्रिपुरा टीवी चैनल के पिंटू पाल और मृणालिनी ईएनएन टीवी चैनल के बिस्वजीत देबनाथ पर रविवार को हमला किया गया है।

एसडीपीओ ने बताया, " करीब चार-पांच व्यक्ति जख्मी हुए हैं और तीन पत्रकारों पर हमला किया गया है लेकिन वे घायल नहीं हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।"

अगरतला प्रेस क्लब ने घटना की निंदा की है और पत्रकारों पर हमले में शामिल लोगों को सख्त सजा देने की मांग की है।

अगरतला प्रेस क्लब के सचिव प्रणब सरकार ने कहा कि क्लब के सदस्यों ने एसडीपीओ से मुलाकात की है और उन्होंने हमले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

खायेरपुर से माकपा राज्य समिति सदस्य प्रबित्रा कार ने आरोप लगाया कि भाजपा के समर्थकों के हमले में उनकी पार्टी के तीन सदस्य जख्मी हो गए हैं। उनमें से एक को इलाज के लिए कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य यहां के अस्पताल में हैं।

भाजपा प्रवक्ता एन भट्टाचार्य ने कहा कि पुलिस के सामने संघर्ष हुआ और "वे जानते हैं कि असल में क्या हुआ और हमारी मांग है कि पुलिस घटना में शामिल असल अपराधियों को गिरफ्तार करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos