लाइव न्यूज़ :

बलिया में स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला, आरोपियों पर रासुका लगाने पर विचार

By भाषा | Updated: April 19, 2021 11:55 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), 19 अप्रैल जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में रविवार को कोविड-19 के एक मरीज को दवा देने और उसके पृथक-वास की स्थिति देखने पहुंचे स्वास्थ्य विभाग की टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। घटना में दो चिकित्सकों सहित चार स्वास्थ्य कर्मी घायल हो गए।

पुलिस ने इस सिलसिले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं प्रशासन आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई पर विचार कर रहा है।

बलिया के अवर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने सोमवार को बताया कि जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के पासवान चौक गांव में घनश्याम नामक व्यक्ति कोविड-19 से पीड़ित है। उन्होंने बताया कि चिकित्सा अधिकारी डॉ नीरज कुमार सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम जब गांव पहुंची तो स्थानीय महिलाओं, बच्‍चों समेत करीब साठ लोगों ने सरकारी वाहन को घेर लिया और टीम पर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां से बाहर निकलने में सफल रही। घटना में चिकित्सक डॉक्टर नीरज कुमार सिंह व डॉ अमित कुमार गौतम, प्रयोगशाला सहायक डॉ उपेंद्र प्रसाद और वाहन चालक लाल बहादुर यादव घायल हो गए।

यादव ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों की शिकायत पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जितेंद्र नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

जिलाधिकारी अदिति सिंह ने आज 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई करने पर विचार किया जायेगा। उन्‍होंने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला करने वाले कतई बख्‍शे नहीं जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू