लाइव न्यूज़ :

संभल में अपराधी को पकड़ने गए पुलिस दल पर हमला, चार हिरासत में

By भाषा | Updated: April 25, 2021 12:26 IST

Open in App

संभल (उप्र) 25 अप्रैल संभल कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की रात गैंगस्टर एक्ट के एक आरोपी को पकड़ने गए पुलिस दल हमला करने और पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस सिलसिले में चार लोगों को हिरासत में लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक आलोक जायसवाल ने रविवार को बताया कि संभल कोतवाली थाना क्षेत्र में कल देर शाम नूरियो सराय गांव में गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त असद को गिरफ्तार करने पुलिस दल गया था।

उन्होंने बताया कि दबिश के दौरान आरोपी के परिवार वालों और आस पास के लोगों ने पुलिस दल से बदसलूकी की और गैंगस्टर असद को भगा दिया। उन्होंने कहा कि साथ ही पुलिस की गाड़ी पर पत्थर चलाए गए जिससे पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि गैंगस्टर के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है और उक्त घटना में चार लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह