लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी की रैली में जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमला

By भाषा | Updated: January 19, 2021 16:50 IST

Open in App

खेजुरी (पश्चिम बंगाल), 19 जनवरी पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में मंगलवार को पार्टी नेता शुभेंदु अधिकारी की रैली में शामिल होने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर देशी बम और पत्थरों से हमला किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना करीब सवा दो बजे हुई, तब भाजपा कार्यकर्ता रैली में शामिल होने हेरिया जा रहे थे।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हमले में कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गये और कुछ वाहनों के साथ भी तोड़फोड़ की गयी। उसके बाद विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़कें जाम कर दीं।

भाजपा ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं का इस घटना के पीछे हाथ है। हालांकि सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस ने इस आरोप से इनकार किया है।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गयी है क्योंकि बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रैली स्थल पर व्यस्त थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह घटना करीब सवा दो बजे हुई। कुछ अज्ञात लेागों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया जो रैली में जा रहे थे। उनमें से कुछ घायल हो गये। हम मामले की जांच कर रहे हैं और स्थिति नियंत्रण में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए