लाइव न्यूज़ :

नागौर में अतिक्रमण हटाने गए दल पर हमला, जेसीबी के चालक की मौत, दो विधायकों पर हत्या का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: August 27, 2019 17:23 IST

जिला पुलिस अधीक्षक विकास पाठक ने मंगलवार को बताया कि इस मामले में मेडतासिटी से विधायक इंद्रा बावरी और भोपालगढ़ से विधायक पुखराज गर्ग सहित 28-29 नामजद और लगभग 200-250 अन्य के खिलाफ हत्या, सरकारी कार्य में बाधा,सरकारी वाहनों को क्षतिग्रस्त करने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपथराव और हमले में घायल हुए जेसीबी के चालक फारूख (40) की मौत हो गई। हत्या, सरकारी कार्य में बाधा,सरकारी वाहनों को क्षतिग्रस्त करने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

राजस्थान के नागौर जिले में अतिक्रमण हटाने गये दल पर कथित हमले के सिलसिले में दो विधायकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच सीआईडी-सीबी को सौंपी गई है।

उल्लेखनीय है कि नागौर जिले के ताउसर गांव में गत रविवार को अतिक्रमण हटाने गये सरकारी अमले पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव और हमले में घायल हुए जेसीबी के चालक फारूख (40) की मौत हो गई। जिला पुलिस अधीक्षक विकास पाठक ने मंगलवार को बताया कि इस मामले में मेडतासिटी से विधायक इंद्रा बावरी और भोपालगढ़ से विधायक पुखराज गर्ग सहित 28-29 नामजद और लगभग 200-250 अन्य के खिलाफ हत्या, सरकारी कार्य में बाधा,सरकारी वाहनों को क्षतिग्रस्त करने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि जांच सीआईडी-सीबी को सौंपी गयी है। उन्होंने बताया कि रविवार को घटना के बाद शांति भंग करने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 151 के तहत गिरफ्तार किये गये 20-21 लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जिला कलेक्टर दिनेश यादव ने बताया कि मृतक चालक फारूख के परिजनों को सरकार की ओर से विभिन्न मदों से 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद उपलब्ध करवाई गई है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की मेड़ता सिटी क्षेत्र से विधायक इंद्रा बावरी ने ‘भाषा’ को बताया कि मामले में प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिये जनप्रतिनिधियों के खिलाफ झूठा मामला दर्ज करवाया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उस क्षेत्र की जनप्रतिनिधि होने के नाते मकान तोड़े जाने से नाराज लोगों को शांत करवाने का प्रयास कर रही थी। उसी दौरान उपखंड अधिकारी दिपांशु सांगवान ने हम दोनों विधायकों के साथ बदसलूकी की और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया।’’

उन्होंने कहा कि प्रशासन ने बंजारा परिवारों के 80 मकानों को तोड़ा है। इन मकानों में रहने वाले लोगों का तुरंत पुर्नवास किया जाये। वहीं दोनों विधायकों ने उपखंड अधिकारी के खिलाफ कोतवाली थानाधिकारी को लिखित शिकायत की है। उल्लेखनीय है कि नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल भी प्रभावित परिवारों के साथ धरने पर बैठे थे। 

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह