लाइव न्यूज़ :

नड्डा पर हमला भाजपा के खिलाफ लोगों के गुस्से का नतीजा : अभिषेक बनर्जी

By भाषा | Updated: December 10, 2020 22:53 IST

Open in App

आरामबाग (पश्चिम बंगाल), 10 दिसंबर तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने बृहस्पतिवार को भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के काफिले पर हुए हमले को लोगों के गुस्से का नतीजा करार दिया और कहा कि भगवा दल मुसीबत के समय लोगों के साथ खड़ा नजर नहीं आया।

नड्डा के काफिले पर तृणमूल कांग्रेस के कथित कार्यकर्ताओं ने आज उस समय हमला किया जब वह भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होने डायमंड हार्बर जा रहे थे।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी डायमंड हार्बर निर्वाचन क्षेत्र का ही प्रतिनिधित्व करते हैं।

तृणमूल कांग्रेस की युवा इकाई के प्रमुख ने आज हुगली जिले के आरामबाग में एक रैली में कहा, ‘‘डायमंड हार्बर में आज नड्डा परेशानी में थे। मैं इसमें क्या कर सकता हूं? लोगों के गुस्से का फूटना मेरी जिम्मेदारी नहीं है। लॉकडाउन, जीएसटी और नोटबंदी में लोगों को कठिनाइयों के बावजूद भाजपा उनके साथ खड़ी नजर नहीं आई।’’

उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य में बड़े बहुमत के साथ वापसी करेगी।

अभिषेक ने दावा किया कि पिछले 10 साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जीवनशैली में बदलाव आ गया है, लेकिन राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जीवनशैली में बदलाव नहीं आया है।

नड्डा के इस दावे पर कि भाजपा राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में 200 से अधिक सीट जीतेगी, अभिषेक ने कहा कि ऐसा नहीं हो पाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर