लाइव न्यूज़ :

मप्र पुलिस पर हमला: दिग्विजय सिंह ने साधा राज्य सरकार पर निशाना

By भाषा | Updated: February 6, 2021 17:28 IST

Open in App

ग्वालियर, छह फरवरी मध्य प्रदेश में रेत माफिया द्वारा एक पुलिस निरीक्षक पर कथित रूप से हमला किए जाने के एक दिन बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को सत्तारुढ़ भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अवैध गतिविधि में शामिल लोगों का हौसला बढ़ता जा है क्योंकि वे ‘‘विधायकों और मंत्रियों को कमीशन दे रहे हैं।’’

वहीं, भाजपा ने दिग्विजय सिंह के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि इससे कांग्रेस की कार्य संस्कृति झलकती है।

ग्वालियर शहर के पास शुक्रवार को अवैध रूप से रेत का उत्खनन करके परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर के चालक ने ट्रैक्टर को पुलिस के निरीक्षक सुधीर सिंह कुशवाहा पर चढ़ा दिया। इससे कुशवाहा घायल हो गए।

पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जबकि कुशवाहा को अस्पताल में भर्ती कराकर उनका उपचार किया जा रहा है।

दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से कहा, ‘‘अवैध खनन में शामिल लोग विधायकों (भाजपा के) और मंत्रियों को कमीशन देते हैं। जाहिर है कि इससे इन लोगों को कानून का कोई डर नहीं है और ये हर दिन पुलिस और प्रशासन (अधिकारियों) पर हमला करते हैं। ऐसे लोग यह स्वीकार नहीं कर सकते कि पैसे देने के बावजूद उन्हें रोका जाये।’’

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद ने कहा कि अगर प्रशासन गंभीरता से काम करे तो एक दिन में रेत का अवैध खनन रोका जा सकता है।

दिग्विजय सिंह पर पलटवार हुए मध्य प्रदेश भाजपा सचिव राहुल कोठारी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि उनके विचार कांग्रेस की ‘‘अंदर की संस्कृति और कामकाजी तरीके’ को दर्शाते हैं।

कोठारी ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी प्रकार के माफिया को खत्म करने के लिए लगातार काम किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश से सभी प्रकार के माफिया को खत्म करने और उन्हें जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए विभिन्न बैठकों में निर्देश जारी किए हैं।

कोठारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शायद रेत खनन माफिया के खिलाफ मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद स्थानीय प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई को देखते हुए कांग्रेस नेता अपनी हताशा निकाल रहे हैं।

इस बीच, ग्वालियर प्रशासन ने पुलिस और खनन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम तैनात करके अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने शनिवार को कहा, ‘‘खनन विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम अवैध रूप से उत्खनन रेत के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करेगी। हम खनन विभाग की चौकियों के माध्यम से 24 घंटे ऐसी गतिविधियों की निगरानी कर रहे हैं।’’

उन्होंने बताया कि चंबल नदी में खनन करना अवैध है।

सांघी ने कहा कि उत्खनन की गई रेत के अवैध परिवहन को रोकने के लिए पड़ोसी मुरैना जिले के पुलिस कर्मियों की भी मदद ली जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे