लाइव न्यूज़ :

बलिया में मठ के मुख्य संत पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 24, 2021 15:51 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश) 24 फरवरी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सिकंदरपुर क्षेत्र में वन खण्डी महादेव मठ के मुख्य संत पर हमला किया गया। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के डूहा बिहरा गांव में स्थित वन खण्डी महादेव मठ सेवा संस्थान के संत रमाकांत दास ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि मंगलवार शाम मठ में आरती पूजन का कार्य चल रहा था कि इसी बीच, चहारदीवारी फांदकर आये बदमाशों ने मौनी बाबा के नाम से जाने जाने वाले प्रमुख संत हरि लाल ब्रम्हचारी का गला दबाकर उन पर हमला किया, जिससे वह बेहोश हो गए।

सिकंदरपुर थाना के प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि इस मामले में सात व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों हरे राम यादव और चंद्रिका यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया