लाइव न्यूज़ :

कश्मीर पर हमला केंद्र शासित प्रदेश में बहुसंख्यक समुदाय को अन्य से अलग करने का प्रयास है:लोन

By भाषा | Updated: October 9, 2021 19:35 IST

Open in App

श्रीनगर, नौ अक्टूबर पीपुल्स कांफ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन ने शनिवार को कहा कि कश्मीर में हालिया हमलों की घटनाएं केंद्र शासित प्रदेश में जानबूझकर बहुसंख्यक समुदाय को अन्य से अलग करने का प्रयास हैं।

अल्पसंख्यकों पर हमले की निंदा करते हुए लोन ने कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन के पास यादृच्छिक प्रतिक्रिया का सहारा लेने का अवसर नहीं है।

लोन ने कहा, '' अल्पसंख्यक समुदाय को हिंसक रूप से निशाना बनाने का प्रयास किया जा रहा है। बहुसंख्यक समुदाय को जानबूझकर अन्य से अलग करने के लिए प्रयास किया जा रहा है और इसकी पहचान इससे होती है कि एक चरमपंथ समूह इसमें संलिप्त है। बहुसंख्यक समुदाय और अति चरमपंथियों में फर्क किया जाना महत्वपूर्ण है जोकि मुट्ठी भर हैं। ऐसे लोग इस जमीन और यहां के लोगों के लिए अभिशाप हैं।''

उन्होंने कहा, '' ऐसे लोगों ने बहुसंख्यक समुदाय को भी नहीं बख्शा है और वे लगातार ऐसे लोगों की भी हत्याएं कर रहे हैं और लगातार निशाना बना रहे हैं, जोकि उनके नजरिए से इत्तेफाक नहीं रखते हैं।''

लोन ने दुख की इस घड़ी में एकजुट रहने और दृढ़ता से खड़े रहने की आवश्यकता पर बल दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान