लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला अल्पसंख्यकों को बेदखल करने की सुनियोजित साजिश : आरएसएस

By भाषा | Updated: October 29, 2021 14:47 IST

Open in App

(जी मंजू साईनाथ)

धारवाड़ (कर्नाटक), 29 अक्टूबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने शुक्रवार को कहा कि बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान हिंदुओं पर हुए हमले, अल्पसंख्यकों को बेदखल करने की ‘‘सुनियोजित साजिश’’ थी। संघ ने भारत सरकार से अपील की है कि वह अपने पड़ोसी देश को वैश्विक स्तर पर हिंदुओं की चिंता से अवगत कराए और सुनिश्चित करे कि ढाका में अल्पसंख्यकों पर हमले बंद हों।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी समिति की बैठक में पारित प्रस्ताव के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए, सह सरकार्यवाह अरुण कुमार ने कहा कि संघ की मांग है कि बांग्लादेश सरकार को हमलों को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अपराधियों को कड़ी सजा दी जाए।

आरएसएस की तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक यहां बृहस्पतिवार को शुरू हुई।

कुमार ने प्रस्ताव का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘ बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमले, अल्पसंख्यकों को जड़ से हटाने और उन्हें बेदखल करने की सुनियोजित साजिश थी। इसका मकसद फर्जी खबरों के जरिए धार्मिक टकराव पैदा करना था।’’

संगठन ने अपील की कि केन्द्र, बांग्लादेश को वैश्विक स्तर पर हिंदुओं के बीच उत्पन्न हुई चिंताओं से अवगत कराने के लिए उसके साथ अपने सभी राजनयिक माध्यमों का इस्तेमाल करे और वहां की सरकार से हिंदू तथा बौद्ध समुदाय के लोगों पर हमले रोकने के लिए कहे।

उसने बांग्लादेश सरकार से हमलों को अंजाम देने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भी आग्रह किया और यह सुनिश्चित करने को कहा कि इन अपराधियों को कड़ी सजा दी जाए।

उसने संयुक्त राष्ट्र तथा अन्य मानवाधिकार संगठनों पर इस मुद्दे पर ‘‘चुप’’ रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह उनके ‘‘दोहरे मानदंड’’ को दिखाता है।

आरएसएस ने प्रस्ताव पारित किया कि वह चाहता है कि अपराधियों को दंडित किया जाए ताकि हिंदू, बौद्ध और अन्य अल्पसंख्यक, पड़ोसी देश में सम्मान और शांति के साथ अपना जीवन जी सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित