लाइव न्यूज़ :

लुधियान में स्वास्थ्य कर्मियों पर हमला

By भाषा | Updated: May 27, 2021 20:52 IST

Open in App

लुधियाना, 27 मई पंजाब के स्वास्थ्य विभाग की टीम पर लुधियाना के रचिन गांव में बृहस्पतिवार को उस समय हमला किया गया जब वह ग्रामीणों को कोविड-19 की जांच के प्रति जागरूक करने गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में बहु उद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकता सूरज मोहम्मद के सिर में चोट आई है और घायल होने के बाद उसे पखोवाल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

मोहम्मद ने पुलिस को बताया, ‘‘जब मैं ग्रामीणों को आगे आकर कोविड-19 की जांच कराने के लिए जागरूक कर रहा था तभी जसप्रीत सिंह नामक एक ग्रामीण ने मुझपर ईंट से हमला किया।’’

लुधियाना के उपायुक्त वरिंदर कुमार शर्मा ने कहा कि ऐसी घटना अवांछित थी।

उन्होंने कहा कि उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी जो सरकार की कोविड-19 को नियंत्रित करने के प्रयासों को बाधित करने का प्रयास करेंगे।

पुलिस उपाधीक्षक जीएस बैंस ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos