लाइव न्यूज़ :

असम में डॉक्टर पर हमला : मानवाधिकार आयोग ने राज्य से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी

By भाषा | Updated: June 4, 2021 17:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जून राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने असम के होजई जिले में अस्पताल में एक डॉक्टर पर कथित हमले का संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से चार सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट देने को कहा है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें महिलाओं सहित लोगों का एक समूह डॉक्टर के साथ मारपीट करता दिख रहा है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, "हमें घटना के संबंध में दो जून को शिकायत पत्र मिला था और मामले का संज्ञान लेते हुए एनएचआरसी ने असम सरकार से रिपोर्ट मांगी है।"

शिकायतकर्ता, अधिवक्ता स्नेहा कलिता ने आरोप लगाया है कि होजई जिले के उदाली मॉडल अस्पताल में कोविड​​​​-19 और निमोनिया से पीड़ित एक मरीज की मौत के बाद उसके परिवार के सदस्यों ने डॉ सीयूज कुमार सेनापति पर एक जून को बेरहमी से हमला किया।

उन्होंने आरोप लगाया है कि इस दौरान डॉक्टर, नर्स और अन्य कर्मी जान बचाकर भागने में सफल रहे, लेकिन वे "इस भयावह घटना से बहुत आहत" हैं।

अधिकारी ने बताया कि मामले का संज्ञान लेने के बाद एनएचआरसी ने बृहस्पतिवार को कार्रवाई की।

एनएचआरसी ने आरोपों की जांच करने के लिए शिकायत की प्रति असम के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को भेजने को कहा। आयोग ने मामले में आवश्यक दंडात्मक कार्रवाई करने तथा चार सप्ताह के अंदर इसकी रिपोर्ट आयोग को भेजने का निर्देश दिया।

आयोग ने शिकायत की एक प्रति केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव को भी भेजने का निर्देश दिया ताकि देश में अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी उपाय किए जाएं।

इस बीच, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को कहा था कि डॉक्टर के साथ मारपीट मामले में 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इस घटना की सभी राजनीतिक दलों ने निंदा की और सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो