लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में गिरिजाघर पर हमला : कड़ी कार्रवाई के आदेश

By भाषा | Updated: October 4, 2021 18:05 IST

Open in App

देहरादून, चार अक्टूबर उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सोमवार को कहा कि हरिद्वार जिले में रूड़की के एक गिरिजाघर पर हमला कर तोड़-फोड़ और मारपीट करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि, पुलिस सूत्रों ने बताया कि रूड़की के सोलानीपुर में रविवार को हुई इस घटना के संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस की टीमें अलग—अलग जगहों पर आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।

इस बीच, दूसरे पक्ष की तरफ से भी पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया गया है कि गिरिजाघर में लोगों को धन और नौकरी का लालच देकर जबरन धर्मांतरण कराया जा रहा था और इसके लिए राजी नहीं होने वालों के साथ गाली गलौज की गई।

हालांकि, अशोक कुमार ने स्पष्ट किया कि हमला, तोड़-फोड़ और मारपीट की घटनाएं किसी भी स्थिति में 'स्वीकार्य' नहीं हैं और उन्होंने अधिकारियों को इस प्रकार की हिंसक गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन्होंने हमला और तोड़-फोड़ की है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। प्रदेश में इस प्रकार की घटनाएं किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं।’’

कुमार ने बताया कि गिरिजाघर और आसपास के इलाकों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात है और वहां मुस्तैदी से गश्त की जा रही है।

इस बीच, उत्तराखंड सरकार ने एक अधिसूचना जारी करते हुए राज्य में हिंसा की घटनाओं की आशंका को देखते हुए सभी 13 जिलों के जिलाधिकारियों को अक्टूबर से दिसंबर 2021 तक तीन माह के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के उपयोग का अधिकार दे दिया है।

रविवार को रूड़की के सोलानीपुर में स्थित एक गिरिजाघर पर उपद्रवियों ने हमला कर वहां तोड़-फोड़ की थी। उन्होंने गिरिजाघर में रखे गमले तोड़ दिए और वहां लगे पंखों तथा फर्नीचर को भी नुकसान पहुंचाया तथा वहां मौजूद लोगों के विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों