लाइव न्यूज़ :

मैसुरू में मंदिर को ढहाये जाने के विरूद्ध प्रदर्शन के दौरान एक पत्रकार पर हमला

By भाषा | Updated: September 18, 2021 19:00 IST

Open in App

मैसुरू, 18 सितंबर कर्नाटक के मैसुरू में एक मंदिर को ढहाये जाने के विरूद्ध प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों ने कथित रूप से एक उर्दू दैनिक के पत्रकार पर हमला किया।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि बृहस्पतिवार को यह घटना तब घटी, जब कौसर न्यूज के पत्रकार सफदर कैसर प्रदर्शन स्थल पर हिंदू जागरण वेदिके के नेता जगदीश करांत के भाषण की कथित रूप से रिकार्डिंग कर रहे थे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने कथित रूप से सफदर से वह वीडियो हटाने को कहा, जिसे उन्होंने रिकार्ड किया था। हालांकि, सफदर ने उन्हें बताया कि वह पत्रकार हैं और इस कार्यक्रम की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी सफदर को बचाकर मैसुरू पैलेस परिसर के पास कोटे आंजनेय स्वामी मंदिर के समीप कमरे में ले गये।

सफदर और कुछ अन्य पत्रकारों ने आरोप लगाया कि उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया जबकि प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि उन्होंने गलतफहमी में सफदर को प्रदर्शन स्थल पर कार्यवाही की रिकार्डिंग कर रहा अज्ञात व्यक्ति समझ लिया।

मैसुरू जिला पत्रकार संघ ने पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की।

प्रदर्शनकारी मैसुरू के नंजनगुड में अवैध रूप से बनाये गये एक मंदिर को हाल में प्रशासन द्वारा ढहाये जाने का विरोध कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल