लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के 6 मछुआरों पर हमला, एक मछुआरे की काटी उंगलियां, पीड़ितों ने कहा- श्रीलंका के थे हमलावर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 16, 2023 16:58 IST

पुलिस ने बताया कि घटना में सभी छह लोग घायल हो गए हैं और इस घटना से स्थानीय मछुआरों के गांवों में लोगों में डर है। उन्होंने बताया कि मुरुगन के रूप में पहचाने गए घायलों में से एक की तीन उंगलियां हमलावरों ने काट दी और उसने दावा किया है कि हमलावर श्रीलंका के थे।

Open in App
ठळक मुद्देसभी छह लोग घायल हो गए हैं और इस घटना से स्थानीय मछुआरों के गांवों में लोगों में डर हैमुरुगन के रूप में पहचाने गए घायलों में से एक की तीन उंगलियां हमलावरों ने काट दी

नगापत्तिनम (तमिलनाडु): तमिलनाडु के नगापत्तिनम जिले के छह मछुआरों पर कथित तौर पर अज्ञात लोगों द्वारा प्वाइंट कैलीमेरे (कोडियाकराई) के पास बीच समुद्र में हमला किया गया और लूटपाट की गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना में सभी छह लोग घायल हो गए हैं और इस घटना से स्थानीय मछुआरों के गांवों में लोगों में डर है। 

उन्होंने बताया कि मुरुगन के रूप में पहचाने गए घायलों में से एक की तीन उंगलियां हमलावरों ने काट दी और उसने दावा किया है कि हमलावर श्रीलंका के थे। नांबियार नगर के रहने वाले मछुआरे 14 फरवरी को मछली पकड़ने के लिए निकले थे और जब वे प्वाइंट कैलीमेरे के बीच समुद्र दक्षिण-पूर्व में मछली पकड़ रहे थे, तो चार नावों में आए कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी नाव को घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। वहीं तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के. अन्नामलाई ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर को इस मामले में हस्तक्षेप के लिए एक पत्र लिखा है।

पुलिस ने बताया कि बुधवार रात हुए हमले से खुद को बचाने की कोशिश करने वाले मुरुगन की तीन उंगलियां हमलावरों ने काट दी थीं। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने मछुआरों से उनके दिशासूचक यंत्र (जीपीएस), मोबाइल फोन, मछली पकड़ने के जाल लूट लिए। घायल मछुआरों को पहले पुष्पवनम समुद्र तट पर उपचार प्रदान किया गया और बाद में नगापत्तिनम सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

(इनपुट एजेंसी)

 

 

 

टॅग्स :Tamil Naduभारतश्रीलंकाSri Lanka
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह