लाइव न्यूज़ :

आम्रपाली के पूर्व निदेशक की 4.79 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क की है : ईडी ने न्यायालय से कहा

By भाषा | Updated: September 13, 2021 23:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 सितंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि उसने आम्रपाली समूह के एक पूर्व निदेशक की 4.79 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क की है और मुखौटा कंपनियों के माध्यम से किए गए घर खरीदारों के पैसे के हेरफेर की जांच की जा रही है।

ईडी की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल संजय जैन ने न्यायमूर्ति यू यू ललित और न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी की पीठ को बताया कि कुर्क की गई संपत्तियां प्रेम मिश्रा की अपराध से अर्जित थीं, जो रियलिटी फर्म में निदेशक था।

वहीं, अदालत द्वारा नियुक्त फॉरेंसिक ऑडिटर पवन कुमार अग्रवाल ने ईडी के दावों पर कहा कि प्रेम मिश्रा पर 10.26 करोड़ रुपये की राशि बकाया है और यह फॉरेंसिक ऑडिट तथा अदालत के 2019 के फैसले में दर्ज है।

शीर्ष अदालत ने जैन से ईडी की स्थिति रिपोर्ट और मिश्रा की संपत्तियों की कुर्की के आदेश की एक प्रति फॉरेंसिक ऑडिटर को देने को कहा, ताकि वह विवरण का मिलान कर सकें और इस सप्ताह के अंत में रिपोर्ट जमा कर सकें।

पीठ ने निर्देश दिया कि ईडी से संबंधित एक अधिकारी भी मिश्रा से संबंधित विवरण जुटाने में अग्रवाल को सहायता प्रदान करेगा।

मिश्रा की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने कहा कि अगर कार्यवाही अदालत के समक्ष जानी है तो उन्हें प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होने के लिए नहीं कहा जाना चाहिए।

जैन ने इसपर आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा कि धनशोधन रोकथाम संबंधी कार्यवाही जारी रहेगी क्योंकि इस संबंध में मामला दर्ज हुआ है।

सुनवाई बेनतीजा रही, जो 20 सितंबर को जारी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो